script

Nach Baliye 9 : डांस रिहर्सल के दौरान पति संग इश्क फरमाती नजर आईं अनीता हंसनदानी, प्राइवेट वीडियो हुआ OUT

locationमुंबईPublished: Jul 23, 2019 07:50:52 pm

Submitted by:

Amit Singh

एंटरटेनमेंट जगत के कई जाने माने चेहरे इस सीजन का हिस्सा हैं।

nach baliye

nach baliye

टीवी की दुनिया में इन दिनों ‘नच बलिए 9’ ( Nach Baliye 9 ) की बेहद चर्चा है। इस बार का पूरा शो एक्स कपल्स की थीम पर बेस्ड है। एंटरटेनमेंट जगत के कई जाने माने चेहरे इस सीजन का हिस्सा हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं अनीता हंसनदानी ( Anita Hasandani ) अनीता अपने पति के साथ इस शो में शिरकत कर रही हैं।

 

हाल ही में अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए वीडियोज में वह अपने पति के साथ डांस प्रैक्टिस करती हुईं नजर आ रही है। जहां एक वीडियो में उनके पति कठिन स्टेप्स को बखूबी से करने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। वही अनीता की दूसरी वीडियो में वह अपन पति के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। इसी बीच वह अपने पति के साथ रोमांस करती हुईं भी नजर आ रही हैं।

 

प्रैक्टिस के दौरान अनीता कभी अपने पति के लगे लगते नजर आ रही हैं तो कभी उनको किस करते हुए दिख रही हैं। अनीता की इस वीडियो पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया है। एकता कपूर ने इन वीडियो पर लिखा है, वाह क्या जोड़ी है। वही करणवीर वोहरा ने भी कमेंट करके अनीता को तूफान बता दिया जिसके आगे को कोई भी कंटेस्टेंट नहीं टिक पाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो