scriptगुस्से में एक्ट्रेस ने खोया आपा, सरेआम एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जड़ा जोरदार तमाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा | Nach baliye 9: Madhurima tuli slap ex Boy Friend vishal aditya singh | Patrika News
TV न्यूज

गुस्से में एक्ट्रेस ने खोया आपा, सरेआम एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जड़ा जोरदार तमाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा

दोनों के बीच बहस होते—होते झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बात मारपीट तक जा पहुंची।

Aug 23, 2019 / 01:05 pm

Mahendra Yadav

madhurima Tuli

madhurima Tuli

टीवी पर कई रियलिटी शोज आ रहे हैं। इनमें से कुछ शोज कंट्रोवर्सी या ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ Nach baliye 9 भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस बार शो की थीम अलग है। इस बार शो में एक्स कपल साथ में डांस कर रहे हैं। लेकिन कई बार उनके बीच झगड़े भी हो जाते हैं। शो के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह Vishal Aditya singh और मधुरिमा तुली Madhurima Tuli के बीच सेट पर ही झगड़े हो रहे हैं। दोनों अक्सर शो में लड़ते हुए नजर आते हैं।

 

गुस्से में एक्ट्रेस ने खोया आपा, सरेआम एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जड़ा जोरदार तमाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा
बता दें कि इन दोनों ने जब से शो में एंट्री की है, तब से ही दोनों के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये दोनों कभी सेट पर लड़ने लगते हैं तो कभी रिहर्सल के दौरान। अब इनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार दोनों के बीच बहस होते—होते झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बात मारपीट तक जा पहुंची।

 

गुस्से में एक्ट्रेस ने खोया आपा, सरेआम एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जड़ा जोरदार तमाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा

यह वीडियो ‘नच बलिए 9’ के रिहर्सल रुम का है। वीडियो में विशाल और मधुरिमा के बीच बहस हारे रही है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मधुरिमा तुली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को जोरदार तमाचा रसीद कर दिया। गुस्से में तिलमिलाई मधुरिमा ने विशाल को चांटा मारने के बाद जोर से धक्का भी दिया। बता दें कि विशाल भी शो में कई बार मधुरिमा की बेज्जती करने का मौका चूकते नहीं हैं।

Home / Entertainment / TV News / गुस्से में एक्ट्रेस ने खोया आपा, सरेआम एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जड़ा जोरदार तमाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो