scriptOMG: 75 लड़कियों को डेट कर चुका है इस एक्ट्रेस का पति, शो के दौरान किया खुलासा | neha dhupia husband angad bedi says he is been with 75 women no filter | Patrika News

OMG: 75 लड़कियों को डेट कर चुका है इस एक्ट्रेस का पति, शो के दौरान किया खुलासा

locationमुंबईPublished: Nov 14, 2018 03:59:30 pm

Submitted by:

Amit Singh

एक रेडियो शो के दौरान अभिनेता ने अपनी नीजि जिंदगी के बारे में बातचीत की

neha dhupia

neha dhupia

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण काफी सुर्खियों में हैं। अक्सर उन्हें बी-टाउन पार्टीज में बेबी बंप के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इन दिनों एक रेडियो शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में भी काफी व्यस्त हैं। हाल ही में इस शो में नेहा के पति एक्टर अंगद बेदी ने भी शिरकत की। शो में अंगद ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी बातें साझा की।

neha dhupia

शो में बातचीत के दौरान नेहा ने अंगद बेदी से पूछा कि अब तक वो कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं। जवाब में अंगद कहते हैं, ‘ज्यादा नहीं, मेरे हिसाब से 75 होंगी।’ साथ ही अंगद ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि वह हमेशा से ही अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों को पसंद करते हैं। बता दें कि नेहा, अंगद से उम्र में करीबन 2 साल बड़ी है।

neha dhupia

हाल ही में नेहा के इस शो का प्रोमो वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। जहां एक तरफ अंगद, नेहा को छेड़ते हैं तो एक्ट्रेस कहती हैं तुम ज्यादा बदमाशी मत करो। इसपर अंगद झट से कहते हैं अरे अकेले हैं। ये बात सुन नेहा उन्हें चुप करा देती हैं।

neha dhupia

बताते चलें , नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी की जानकारी अपने फैन्स से साझा की। जिसके बाद नेहा ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने चाहने वालों से शेयर की। अब ये कपल बड़ी बेसब्री से अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहा है।

neha dhupia
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो