पिछले कुछ समय से नेहा कक्कड़ को अपने वीडियो सांग्स में एक्टिंग करते और डांस करते देखा जा रहा है। उनके फैंस को भी नेहा को गाने के साथ आॅनस्क्रीन देखना खूब भा रहा है। इससे पहले नेहा के वीडियो सांग ‘घर पर लूडो खेलूंगी…’ और ‘ओ हमसफर’ आए थे। ओ हमसफर में नेहा के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली भी लीड में थे। दोनों ही सांग्स को काफी पसंद किया गया था।
आपको बता दें हाल ही में आई मीडिया रिपोटर्स में दावा किया गया है कि नेहा और उनके बीएफ हिमांश के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं नेहा ने अपने अकाउंट से हिमांश के साथ वाली फोटोज और वीडियोज को भी डिलीट कर दिया है। दूसरी और हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
फिलहाल नेहा ‘इंडियन आइडल 10’ में जज की भूमिका में हैं। उन्हें प्रतियोगियों के साथ सिंगिंग करते और डांस करते कई बार देखा गया है। इसी शो पर उनके बॉयफ्रेंड हिमांश भी गेस्ट के तौर पर आए थे।