scriptनेहा पेंडसे को अचानक याद आया अपनी शादी का खास पल, 4 महीने बाद कर ही दिया शेयर | Neha Pendse marriage video while going towards mandap | Patrika News

नेहा पेंडसे को अचानक याद आया अपनी शादी का खास पल, 4 महीने बाद कर ही दिया शेयर

locationमुंबईPublished: May 08, 2020 10:33:49 pm

नेहा पेंडसे की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। उनके पति एक बिजनेसमैन हैं। दोनों के रिलेशन का पता उनकी सोशल मीडिया पर शेयर एक रोमांटिक फोटो से चला था।

नेहा पेंडसे

नेहा पेंडसे

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा अपनी शादी की एक रस्म अदा करती नजर आ रही हैं। इसमें उनकी खूबसूरती से नजर हटाना मुश्किल है। पठानी नौवारी साड़ी में नेहा पेंडसे शादी के मंडप तक आती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप नेहा को डांस करते भी देख सकते हैं।

इस वीडियो में नेहा पठानी नौवारी साड़ी में नजर आ रही हैं। वह धीरे-धीरे डांस भी करती हुई चल रही हैं। इस दौरान वह शादी के मंडप तक जाती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में नेहा ने लिखा है, ‘समय चला जाता है पता भी नहीं चलता। मैं यह सारी चीजें देख रही थी कि अचानक मुझे याद आया कि आप लोगों के साथ मैंने यह खुशी का पल शेयर नहीं किया है। यह मेरे दिल में विशेष स्थान रखते हैं। मैं अपने पेरेंट्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और शार्दुल तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं।’

आपको बता दें कि नेहा पेंडसे की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। उनके पति एक बिजनेसमैन हैं। दोनों के रिलेशन का पता उनकी सोशल मीडिया पर शेयर एक रोमांटिक फोटो से चला था। वह शार्दुल के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं।’बिग बॉस 12′ में भी नेहा पेंडसे नजर आई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो