scriptShocking ! निया और नीति हुए ‘jhalak dikhlaja 10’ शो से बाहर! फैंस को नहीं मंजूर, कह डाली ऐसी- ऐसी बातें… | niti taylor nia sharma eliminate jhalak dikhlaja 10 fans got upset | Patrika News

Shocking ! निया और नीति हुए ‘jhalak dikhlaja 10’ शो से बाहर! फैंस को नहीं मंजूर, कह डाली ऐसी- ऐसी बातें…

locationमुंबईPublished: Nov 21, 2022 03:25:18 pm

Submitted by:

Riya Jain

मशहूर शो ‘झलक दिखला जा 10’ ( jhalak dikhlaja 10 ) में मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ( niti taylor ) और निया शर्मा ( nia sharma ) का एविक्शन हो गया है। यह जानने के बाद से सभी फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

95648642.jpg

टीवी इंडस्ट्री का मशहूर शो ‘झलक दिखला जा 10’ ( jhalak dikhlaja 10 ) इन दिनों काफी चर्चा में है। बड़े- बड़े टीवी एक्टर्स इस शो का हिस्सा हैं। लेकिन हाल में डबल एलिमिनेशन ने सभी फैंस को चौंका दिया है। शो में मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ( niti taylor ) और निया शर्मा ( nia sharma ) का एविक्शन हो गया है। यह जानने के बाद से सभी फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ‘झलक दिखला जा 10’ से बाहर होने के बाद निया शर्मा और नीति टेलर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी किया।

 

95655152.jpg
https://twitter.com/hashtag/NitiTaylor%F0%93%83%B5?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/NiaSharma?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बॉटम 4’की लिस्ट में नीति और निया के साथ निशांत भट्ट और फैजल शेख भी थे। शो के जजेज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही ने बताया कि निया शर्मा को सबसे कम वोट मिले हैं और इसलिए उन्हें एलीमिनेट किया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि इस बार डबल एलिमिनेशन होगा। निया के अलावा दूसरे जिस कंटेस्टेंट को ‘झलक दिखला जा 10’ से बाहर किया गया, वह नीति टेलर हैं।

नीति ने जताया दुख
नीति भी ‘झलक दिखला जा 10’ से एविक्ट होने पर दुखी हैं। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर कुछ फैंस के सवालों के जवाब दिए और अपनी नाराजगी भी जाहिर की। जब एक फैन ने ट्वीट किया कि नीति ऑडियंस और फैंस की फेवरेट हैं और सबका दिल जीत लिया है तो एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा, ‘काश मैं चैनल की भी फेवरेट होती।’

 

niaa.jpg

फैंस के लिए नीति हैं विनर
सभी फैंस का कहना है कि नीति टेलर और निया शर्मा ‘झलक दिखला जा 10′ की सबसे डिजर्विंग कंटेस्टेंट थीं। लेकिन चैनल और मेकर्स ने उन्हीं दोनों को शो से बाहर कर दिया। अब’झलक दिखला जा 10’ के फिनाले में गश्मीर महाजनी, रुबीना दिलैक, मिस्टर फैसू, निशांत भट्ट, सृति झा और गुंजन सिन्हा जैसे स्टार्स की एन्ट्री हो चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो