scriptबेला को छोड़ विशाखा संग रोमांस करते दिखे मिहिर, वीडियो हो रहा वायरल | peerh meri song pearl v puri anita hassanandani | Patrika News

बेला को छोड़ विशाखा संग रोमांस करते दिखे मिहिर, वीडियो हो रहा वायरल

locationमुंबईPublished: May 15, 2019 07:39:07 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है….

peerh meri

peerh meri

एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 3’ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। यह शो फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। एकता कपूर ने इस बार के सीजन का अंत बड़े रोचक तरीके से करने की योजना बनाई है जो वाकई में मजेदार होने के साथ खौफनाक होने वाला है।

 

peerh meri

हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इस वीडियो में माहिर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस बार उनके साथ बेला नहीं बल्कि विशाखा है। दरअसल, पर्ल वी पुरी ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है जिसका नाम है ‘पीर मेरी’।

 

इस सांग को खुद पर्ल ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि इस सांग को गाने के साथ पर्ल खुद कंपोज और लिखा भी है। अब यह गाने का वीडियो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में पर्ल वी पुरी के साथ अनीता हसनंदानी दिखाई दे रही हैं और इस वीडियो में अनीत हसनंदानी को एमनेशिया का शिकार मरीज दिखाया गया है।

peerh meri
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो