तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी प्रतिभागी हैं। उनकी और शो के होस्ट रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) की खूब जमती है। हालांकि कई बार रोहित उनसे नाराज भी हो जाते हैं।
हाल ही एक एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश इशारों-इशारों में रोहित पर पक्षपात करने का आरोप भी लगा चुकी हैं। इसके लिए रोहित ने उन्हें डांट भी लगाई। फिर तेजस्वी ने उनसे आगे से ऐसा नहीं करने की बात भी कही।
गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाडी़ 10’ में कई नामी चेहरे प्रतियोगियों के रूप में नजर आ रहे हैं। 10वें सीजन में अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, आरजे मलिष्का, बलराज स्याल, अमृता खानविलकर, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, धर्मेश येलांदे और करण पटेल जैसे चेहरे हैं।