scriptऋषभ, मंदाना करीमी को हरा प्रिंस नरूला बने बिग बॉस 9 के विजेता | Prince Narula wins Bigg Boss 9 title | Patrika News

ऋषभ, मंदाना करीमी को हरा प्रिंस नरूला बने बिग बॉस 9 के विजेता

Published: Jan 24, 2016 12:33:00 am

सभी विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए और आलोचनाओं का सामना करते हुए प्रिंस नरूला बिग बॉस डबल ट्रबल के विजेता बने

Prince Narula

Prince Narula

नई दिल्ली। प्रिंस नरूला ने विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9 के विजेता बनकर रियलिटी शो जीतने की हैट्रिक लगाई। सूत्रों ने बताया कि सभी विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए और आलोचनाओं का सामना करते हुए प्रिंस नरूला बिग बॉस डबल ट्रबल के विजेता बने।

प्रिंस नरूला ने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया था और इसके बाद एमटीवी रोडीज के 12वें संस्करण और एमटीवी स्पलिटविला का आठवां संस्करण जीतने के बाद वह लोकप्रिय हो गए।

इन दो रियलिटी शो जीतने के बाद बिग बॉस 9 जीतकर उन्होंने हैट्रिक लगाई। ऋषभ सिन्हा रनर अप रहे और दूसरी रनर ईरानी सुंदरी अप मंडाना करीमी रही। प्रिंस ने शो के दौरान काफी आक्रामक रूख अपनाया लेकिन इसके बाद भी वह दर्शकों के पसंदीदा बने रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो