script

मजाक ही मजाक में प्रियंका ने कपिल को फंसाया जाल में, उनकी मां और वाइफ को लेकर कही ऐसी बात

locationमुंबईPublished: Oct 01, 2019 09:38:53 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बातों ही बातों में प्रियंका ने कपिल को फंसा दिया। इंसान की जिंदगी में उनकी वाइफ और मां दोनों ही अहम रोल होता है। लेकिन प्रियंका ने ….

Priyanka Chopra Kapil Sharma

Priyanka Chopra Kapil Sharma

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रमोट करने कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसलिए वह देशभर में घूम रही हैं। इसी कड़ी में वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची। शो में प्रियंका के साथ कपिल ने खूब मस्ती की।
बातों ही बातों में प्रियंका ने कपिल को फंसा दिया। इंसान की जिंदगी में उनकी वाइफ और मां दोनों ही अहम रोल होता है। लेकिन प्रियंका ने कपिल शर्मा से उनकी मम्मी और पत्नी गिन्नी चतरथ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। इस पर कपिल के जवाब देने से पहले उनकी मम्मी ही प्रियंका चोपड़ा के सवाल का जवाब देती हैं कि यह अपनी पत्नी को ही चुनेंगे। अपनी मम्मी के इस जवाब को सुनकर कपिल शर्मा कहते हैं कि शादी के बाद लड़के बदलते हैं, लेकिन यहां मेरी मम्मी ही बदल गई हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो