scriptप्रियंका उस पर हंसीं, तो उसने पीसी के गाल पर जड़ दिया जोर का थप्पड़ | Priyanka Chopra shared childhood memories in 'Kapil Sharma Show' | Patrika News

प्रियंका उस पर हंसीं, तो उसने पीसी के गाल पर जड़ दिया जोर का थप्पड़

Published: Dec 29, 2016 12:57:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

वह कौन था, जिसे प्रियंका का हंसना अच्छा नहीं लगा और उसने जड़ दिया थप्पड़ …जानिए

priyanka

priyanka

मुंबई। कहते हैं कि किसी के भी ऊपर गलत नीयत से कभी नहीं हंसना चाहिए। चाहे वह इंसान हो या फिर कोई जानवर…। लेकिन हम कई बार जाने-अंजाने कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका अंजाम में हमें तुरंत मिल जाता है। इसका उदाहरण हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा। बेशक, उन्होंने जो बात शेयर की, वह बहुत पुरानी है, लेकिन सबक सीखने के लिए पर्याप्त है। हम आपको बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। बताया जाता है कि निजी लाइफ में प्रियंका भी बहुत मजाकिया किस्म की इंसान हैं। जाहिर है कि जब दो मजाकिया आमने-सामने होंगे, तो शो का शानदार होना लाजिमी है। कपिल की भी यही कोशिश रही कि इस एपीसोड को साल का सबसे मजाकिया शो बनाएं। शो की शूटिंग हो चुकी है। मनोरंजक और हास्यप्रद कटेंट से भरपूर इस शो में प्रियंका अपने फैंस को एक बार फिर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगी।

http://resize.indiatvnews.com/en/centered/newbucket/750_533/2016/12/priyanka-wev-1482401366.jpg

गौरतलब है कि अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर कपिल शर्मा ने अपने मजाकिया अंदाज में जब प्रियंका से उनकी बचपन की यादों के बारे में पूछा, तो इस पर प्रियंका ने शर्माते हुए एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसके बारे में जानकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल टाइम में एक दिन वो घर आ रही थीं कि अचान उन्हें पेड़ पर एक बंदर दिखा। वो बंदर को देखकर रुक गईं और उसे देखकर हंसने लगीं। फिर जो हुआ, वह शॉकिंग था। जी हां, प्रियंका ने बताया कि यह वाकया मैं आज तक नहीं भूली हूं। दरअसल हुआ यह कि बंदर को प्रियंका का हंसना अच्छा नहीं लगा… उसने पेड़ से नीचे लगाई छलांग और प्रियंका के गाल पर जड़ दिया जोर का थप्पड़। यह प्रियंका के लिए कभी न भूलने वाली घटना को सुनकर सेट पर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस शो में प्रियंका ने अपने जीवन के और कई रोचक व दिलचस्प खुलासे किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो