scriptशहनाज गिल के स्वंयवर का प्रोमो आया सामने, मनीष पॉल ने लिया लड़कों का ऑडिशन | Promo of Shahnaz Gill's swayamvar came out, Manish Paul is the host | Patrika News

शहनाज गिल के स्वंयवर का प्रोमो आया सामने, मनीष पॉल ने लिया लड़कों का ऑडिशन

locationनई दिल्लीPublished: Feb 17, 2020 06:25:48 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बिग बॉस 13 (Big boss 13) में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। यही वजह रही कि लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया।

shehnaaz_gill_swayamvar_audition_.jpeg
नई दिल्ली: बिग बॉस 13 (Big boss 13) में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। यही वजह रही कि लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया। शहनाज ने भले ही ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन बिग बॉस का ये सीजन उनके ही नाम रहा, ये कहना गलत नहीं होगा और अभी बिग बॉस का शो बस खत्म हुआ था कि अब एक बार फिर शहनाज गिल हाजिर हैं अपने नए शो के साथ। जिसमें वो फिर से दर्शकों को फिर से हंसाने के लिए तैयार हैं। जी हां, शहनाज के स्वंयवर का प्रोमो सामने आ चुका है।
दरअसल, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शहनाज के स्वंयवर का प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में मनीष पॉल शहनाज के लिए लड़कों का ऑडिशन लेते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि मनीष पॉल के अलावा शहनाज के भाई शहबाज भी इस अपनी बहन के लिए लड़के सलेक्ट कर रहे हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि शहनाज के लिए लड़के आ रहे हैं। मनीष और शहबाज उनसे सवाल कर रहे हैं। दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि शहनाज के लिए आए दोनों लड़कों को वो पहले से ही जानते हैं। प्रोमो देखकर लग रहा है कि शहनाज का ये शो भी हिट होने वाला है।
इससे पहले पारस छाबड़ा भी एक प्रोमो वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने धमाकेदार डांस के साथ एंट्री ली और उसके बाद मनीष पॉल आते हैं और एक-एक करके लड़कियों को बुलाते हैं। आपको बता दें कि शहनाज के पिता का हाल ही में बयान आया था कि वो इस शो के खिलाफ हैं। इस शो के जरिए उनकी बेटी को राखी सावंत बनाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो