scriptValentine Day 2018 Special : टीवी के इस फेमस एक्टर ने अपनी ‘भाभी‘ से रचाई थी शादी, घरवाले थे खिलाफ | ram kapoor and gautami love story | Patrika News

Valentine Day 2018 Special : टीवी के इस फेमस एक्टर ने अपनी ‘भाभी‘ से रचाई थी शादी, घरवाले थे खिलाफ

locationमुंबईPublished: Feb 08, 2018 12:31:11 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

राम और गौतमी ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। राम और गौतमी की जोड़ी जिनती रियल लाइफ में फिट है उनती ही उनकी जोड़ी का आॅनस्क्रीन भी पसंद किया जाता है।

ram kapoor

ram kapoor

टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में एक है राम कपूर और गौतमी की। प्यार में डूबे इस जोड़े ने अपनी शादी को और भी यादगार बनाने के लिए 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन के दिन शादी करने का फैसला किया था। आपको बता दें कि राम और गौतमी ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। राम और गौतमी की जोड़ी जिनती रियल लाइफ में फिट है उनती ही उनकी जोड़ी का आॅनस्क्रीन भी पसंद किया जाता है।

ram kapoor

टीवी से की कॅरियर की शुरूआत…
राम कपूर ने टीवी सीरियल ‘कसम से’ में जय वालिया के किरदार से मशहूर हुए थे। वहीं राम कपूर को उनके दूसरे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने भी काफी फेमस कर दिया था। वहीं जैसे ही राम को बड़े पर्दे पर जाने का मौका मिला तो उन्होंने कभी भी पलट कर नही पीछे नही देखा।

ram kapoor

आॅनस्क्रनी भाभी से की शादी…
राम की तरह ही गौतमी भी टीवी एक्ट्रेस हैं और एक टीवी सीरियल के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई। दरअसल राम कपूर की मुलाकात गौतमी से साल 2000 से 2002 के बीच टेलीकास्ट होने वाले टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के दौरान हुई थी। दोनों इस सीरियल में साथ काम करते थे और गौतमी राम कपूर की भाभी का रोल करती थीं।

ram kapoor

पार्टियों में रातें गुजारते थे राम..
राम जहां पार्टियां और ड्रिंक्स के बीच अपनी रातें गुजारते थे, वहीं गौतमी को ये सब पसंद नहीं था। धीरे-धीरे राम ने उनकी खातिर बदलना शुरू किया। फिर प्यार व इजहार हुआ और बात शादी तक पहुंची। लेकिन दोनों के परिवारों को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। राम जहां पंजाबी फैमिली से थे, वहीं गौतमी महाराष्ट्रीय फैमिली से।

ram kapoor

गौतमी की थी दूसरी शादी…
आपको बता दें कि राम से शादी करने से पहले गौतमी की एक शादी हो चुकी थी। राम से उनकी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका। राम और गौतमी के परिवारों के बीच काफी मतभेद थे। लेकिन समय के साथ ये सब खत्म हो गए।

ram kapoor

दो बहुत ही प्यारे बच्चों के है माता—पिता…
शादी के शुरूआती दिनों में किसी का साथ न मिलपाने के कारण राम ने गौतमी से आर्य समाज की रस्मों से शादी की थी और उस वक्त वे दो कमरे के घर में रहा करते थे। धीरे—धीरे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती गई। अब इनके दो बच्चे हैं एक बेटी, सिया जिसका जन्म 12 जून 2006 में हुआ और बेटा अक्स कपूर जो 12 जनवरी 2009 को पैदा हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो