script

राम कपूर की पत्नी का बड़ा खुलासा, कहा- लोगों ने सोचा राम ने इस एक्ट्रेस से रचा ली है शादी

locationमुंबईPublished: Jul 22, 2019 03:34:55 pm

Submitted by:

Amit Singh

राम कपूर की उनके को स्टार के साथ अक्सर जबरदस्त कैमिस्ट्री नजर देखी गई। असल जिंदगी में वह गौतमी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधें।

ram kapoor with wife Gautami And Sakshi Tanwar

ram kapoor with wife Gautami And Sakshi Tanwar

टीवी एक्टर राम कपूर ( Ram Kapoor ) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से लेकर ‘कसम से’ जैसे टीवी सीरियल्स से एक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। राम कपूर की उनके को स्टार के साथ अक्सर जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई। असल जिंदगी में वह गौतमी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधें।

 

ram-kapoor-wife-gautami-said-fans-thought-he-was-married-to-sakshi

बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि राम कपूर नब्बे के दशक में अपनी लेडी लव गौतमी से मिले थे। दोनों की मुलाकात ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी। दोनों की शख्सियत एक दूसरे से एकदम अलग थी। जहां राम को पार्टियों और खाने-पीने का शौक था तो वहीं गौतमी की आदतें इससे एकदम अलग थी। दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के तरफ खीचते चले गए। दोनों 13 फरवरी 2003 को शादी के बंधन में बंध गए।

 

ram-kapoor-wife-gautami-said-fans-thought-he-was-married-to-sakshi

हाल में गौतमी ने एक इंटरव्यू के दौरान निजी जिंदगी के एक रोचक राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत के दिनों में लोग साक्षी तंवर को राम की असल पत्नी समझते थे। उन्होंने कहा, एक दौर था जब फैंस साक्षी तंवर को राम की असल पत्नी समझते थे। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दौरान जब हम कभी वेकेशन पर फैमिली ट्रीप पर जाते थे तो लोग अजीब तरह से हमें घूरते थे। असल में वह ये सोचा करते थे कि साक्षी की जगह राम के साथ ये कौन है। हालांकि अब सोशल मीडिया की बदौलत लोगों को ये पता है कि मैं राम की पत्नी हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो