scriptरमजान शुरू होने पर नोरा फतेही ने फैंस के लिए लिखा ये खास मैसेज | Ramadan starts on Nora Fatehi wrote special messages to fans | Patrika News

रमजान शुरू होने पर नोरा फतेही ने फैंस के लिए लिखा ये खास मैसेज

locationमुंबईPublished: May 06, 2019 04:07:33 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

नोरा फतेही ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह पीले रंग के सूट में …

Nora Fatehi

Nora Fatehi

बॉलीवुड में अपने डांस की वजह खास पहचान बनाने वाली नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नोरा ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर इस फोटो काफी पसंद किया जा रहा हैं और उनके लुक की तारीफ की जा रही है।

 

Nora Fatehi

नोरा फतेही ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही है। उनके कानों में बड़ी—बड़ी बालियां पहन रखी है। तस्वीर शेयर करते हुए नोरा ने लिखा, सभी को रमजान मुबारक।

बता दें कि नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 40 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। इस समय नोरा फतेही के पास बॉलीवुड के दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में भी हैं।

Nora Fatehi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो