रामायण के किरदारों को लोग भगवान की तरह पूजने लगेे थे। आज भी लोग उन्हें वही सम्मान देते हैं।
लॉकडाउन में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' प्रसारित की गई। इसने टीआरपी के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। 33 साल पहले जब पहली बार रामायण प्रसारित हुई तो इसके किरदारों को लोग भगवान की तरह पूजने लगेे थे। आज भी लोग उन्हें वही सम्मान देते हैं। हाल ही इसकी बानगी देखने को मिली। बता दें कि इसमें अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। लॉकडाउन में इसके पुन: प्रसारित होने से शो के कलाकार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
sabke efforts se jaldi he chhotega. https://t.co/9FmZao8fjD
— Arun Govil (@arungovil12) May 2, 2020
हाल ही एक यूजर ने अरुण गोविल से ट्विटर पर कोरोना को लेकर सवाल पूछा। अभिनेता ने इसका जो जवाब दिया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक्टर ने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए 'आस्क अरुण' सेशन आयोजित किया। इस दौरान फैन्स ने उनसे कई सवाल पूछे।
एक यूजर ने पूछा, 'कोरोना वायरस से कब पीछा छूटेगा प्रभु।' अरुण गोविल ने जवाब देते हुए लिखा,'सबके प्रयास से जल्द ही छूटेगा।' अब उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।