scriptरानू मंडल को हिमेश ने दिए 6 लाख, अब सलमान हुए मेहरबान, खोला ‘खजाना’ | Ranu Mondal helped by Himesh Reshmiya and got more by celebs | Patrika News

रानू मंडल को हिमेश ने दिए 6 लाख, अब सलमान हुए मेहरबान, खोला ‘खजाना’

locationमुंबईPublished: Aug 29, 2019 12:03:35 pm

रानू मंडल ( Ranu Mondal ) को ‘सुपरस्टार सिंगर’ शो पर आने का मौका मिला। शो के जज हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म के लिए उनसे गाना गवाया और 6 लाख की फीस दी। अब Salman Khan ने …

रानू मंडल को हिमेश ने दिए 6 लाख, सलमान ने खोल दिया 'खजाना', रकम जान चौंक जाएंगे

रानू मंडल को हिमेश ने दिए 6 लाख, सलमान ने खोल दिया ‘खजाना’, रकम जान चौंक जाएंगे

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट पालने वाली महिला रानू मंडल ( Ranu Mondal ) की किस्मत अब खुल गई है। लता मंगेशकर के उनके गाए गानों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रानू पर पैसों की बौछार हो रही है। रानू मंडल को सबसे पहले सिंगिंग शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ ( Ranu Mondal in SuperStar Singer) पर आने का मौका मिला। इस शो के जज हिमेश रेशमिया ( Himesh Reshammiya ) ने अपनी फिल्म के लिए उनसे गाना गवाया और 6 लाख की फीस दी। अब आ रही खबरों पर यकीन किए जाए तो रानू मंडल को सलमान खान ( Salman Khan ) ने चौंकाने वाली मदद की है।

 ranu mandal

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को सही माना जाए तो रानू मंडल को सलमान ने 55 लाख रुपए का घर दिया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सलमान ने रानू से दंबग 3 ( Dabangg 3 ) में भी गाने का मौका दिया है। हालांकि इन खबरों को सलमान या उनके प्रतिनिधि की ओर से पुख्ता नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर पेट पालती थीं। एक फेसबुक पेज पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद देशभर से उनको प्रशंसा मिली। इसके बाद तो उन्होंने रूकने का नाम नहीं लिया। इन्ही वायरल वीडियोज के चलते रानू को सुपरस्टार सिंगर में आने का न्यौता मिला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो