scriptरानू मंडल ने गाया ‘राम तेरी गंगा मैली’ का मंदाकिनी पर फिल्माया गाना, लोगों ने कहा- हद कर दी आपने | Ranu Mondal new song goes viral | Patrika News

रानू मंडल ने गाया ‘राम तेरी गंगा मैली’ का मंदाकिनी पर फिल्माया गाना, लोगों ने कहा- हद कर दी आपने

locationमुंबईPublished: Sep 20, 2019 08:51:20 pm

रानू मंडल ( Ranu Mondal ) के फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस बार तो रानू ने हद ही कर दी है। उन्होंने बेहद लोकप्रिय गाना चुना है। अब उनको सुपरसिंगर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

रानू मंडल ने गाया 'राम तेरी गंगा मैली' का मंदाकिनी पर फिल्माया गाना

रानू मंडल ने गाया ‘राम तेरी गंगा मैली’ का मंदाकिनी पर फिल्माया गाना

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर सोशल मीडिया पर सनसनी बनी रानू मंडल का एक और गाना ( Ranu Mondal New Song) सामने आया है। इस वीडियो सॉन्ग में रानू ने नया गाना लता ( Lata Mangeshkar ) की ही आवाज में गाकर फिर से सुर्खियां बटोरी है। सॉन्ग वीडियो वायरल हो गया है।

रानू से गाना गवाने में हिमेश को जमकर पापड़ बेलने पड़े, हुआ ऐसा हाल, कर चुकी हैं 5 गाने रिकॉर्ड

बता दें कि रानू मंडल ने इस बार ‘राम तेरी गंगा मैली’ ( Ram Teri Ganga Maili ) का फेमस सॉन्ग ‘एक राधा एक मीरा…’ ( Ek Radha Ek Meera ) गाया है। लता की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी उतना ही फ्रेश लगता है। रानू ने अपनी आवाज से इस गाने में और जान डाल दी है। बिना संगीत के साजो-सामान के भी रानू की आवाज सुरीली लगती है। रानू का ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

रानू के फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि टेलेंट को कोई दबा नहीं सकता है। एक दिन जरूर सामने आता है। अन्य का कहना है कि इस बार तो रानू ने हद ही कर दी है। उन्होंने बेहद लोकप्रिय गाना चुना है। अब उनको सुपरसिंगर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

Lata Mangeshkar के कमेंट पर Ranu Mandal ने दिया ऐसा जवाब, आप सोच भी नहीं सकते

गौरतलब है कि राून मंडल रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर अपना पेट पालती थीं। एक शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो वायरल हो गया। रानू को सुपरस्टार सिंगर शो पर जाने का मौका मिल गया। शो के जज हिमेश रेशमिया ने उनसे प्रभावित होकर अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दे दिया। मूवी का एक गाना रिलीज भी हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो