script

‘पवित्र रिश्ता’ के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, रित्विक धनजानी और आशा जल्द करेंगे शादी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2019 04:26:17 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

रित्विक धनजानी और आशा नेगी की शादी की खबरें आई हैं।
कई सालों से एक-दूसरे से डेट कर रहा है ये कपल
जल्द मूवी में दिखाई देंगी आशा नेगी

ritivk_and_asha.jpg

नई दिल्ली। ‘पवित्र रिश्ता’ टीवी शो से प्यार के रिश्तें में बंधे टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे रित्विक धनजानी और आशा नेगी की शादी के लिए दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपनी शादी को लेकर खास प्लानिंग की हैं और जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

asha.jpg

जानकारी के अनुसार रित्विक और आशा जल्द ही आने वाले समय में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि इससे जुड़ी बाकि की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। इन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है साथ ही कई बार इन दोंनों की शादी की खबरें भी आती रहती है। लेकिन इस कपल ने कभी भी इन खब़रों पर कोई रिएक्ट नहीं किया।

ritsha.jpg

वैसे आपको बतां दे रित्विक और आशा सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें पोस्ट करते हैं साथ ही इन लोगों को इनके फैंस से बहुत प्यार भी मिलता है। वहीं आपको बता दे कि अंकिता लोखेंडे के बाद अब आशा नेगी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारियां कर रही हैं। खबरों की मानें तो आशा नेगी अनुराग बासु की आने वाली फिल्म में फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और आदित्या रॉय कपूर के साथ डेब्यू कर सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो