रोहित शेट्टी ने तोड़ा तेजस्वी का फोन
अब इस शो में ऐसा भी कुछ देखने को मिला जिससे कंटेस्टेंट नराज़ भी हो गए। दरअसल इस शो में एक टास्क दिया गया था। था जिसमें कंटेस्टेंट को अपने फोन की कुर्बानी देनी पड़ती है। टास्क के अनुसार कंटेस्टेंट को तीन मोबाइल फोन को अनलॉक करना था।अब उनको तीन पासवर्ड भी दिए गए थे जो अलग-अलग कंटेनर में थे। और हर कंटेनर के अंदर कीड़े मकौड़ों भरे पड़े थे।बात तो तब मजेदार हो जाती है कि यदि कंटेस्टेंट इस टास्क को हार जाते है तो उनके फोन को तोड़ दिया जाते है।
तेजस्वी का फूटा रोहित पर गुस्सा
इस टास्क को करने के लिए तेजस्वी प्रकाश,आरजे मलिष्का और अमृता खानविलकर को चुना गया। जिसमें मलिष्का तो इस बाजी को जीत गई। लेकिन अमृता और तेजस्वी प्रकाश ये टास्क हार गईं। ऱिक क्या था रोहित शेट्टी ने उनके फोन को तोड़ दिया। अमृता ने तो अपने फोन टूटने पर कोई शिकवा शिकायत नही की लेकिन तेजस्वी प्रकाश खासा नाराज हो गईं। उन्होंने शो के दौरान ही अपना गुस्सा दिखा दिया। और चिल्लाकर बोलने लगी कि वो रोहित शेट्टी से बात भी नहीं करेंगी।
वैसे रोहित शेट्टी ने भी तेजस्वी को ज्यादा देर तक नाराज नही रहने दिया। उन्होंने बाद में तेजस्वी से एक मजेदार टास्क करवाया। उन्होंने तेजस्वी से ड्राइिंग करवाई। जिससे बाद में वो काफी खुश हो गई और कहने लगी रोहित शेट्टी इतने भी बुरे नहीं है।