scriptसना खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- छोटी लड़की को किया था प्रेग्नेंट | sana khan says about melvin louis to pregnant small girl viral breakup | Patrika News

सना खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- छोटी लड़की को किया था प्रेग्नेंट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 20, 2020 05:04:18 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सना खान (Sana Khan) का एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
छोटी लड़की को किया था प्रेग्नेंट

sssana.jpg

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) आजकल अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। जब से उनके ब्रेकअप की खबरे सामने आई हैं उसके बाद से सना कई बाते मीडिया के सामने रख चुकी हैं। सना काफी लंबे वक्त से कॉरियोग्राफर मालविन लुइस (Melvin Louis) को डेट कर रही थीं लेकिन जब वो उनसे अलग हुई तो इसकी उन्होंने ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की। सना ने बॉयफ्रेंड पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। अब सना ने एक और हैरान करने वाली बात सामने बताई है जो सभी के लिए काफी शॉकिंग है।

सना खान (Sana Khan) ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड (Sana Khaan Ex-BF Melvin Louis Made) का एक कम उम्र लड़की से रिश्ता था और उन्होंने उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। सना ने कहा कि मालविन अपनी स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट करता था और कम उम्र की लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। सना ने ये बात अपने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान कही। उन्होंने इस लाइव के दौरान पूरी सच्चाई सामने रखी, सना ने कहा कि उनसे झूठ बोला गया। मालविन ने उन्हें कई बार बेइज्जत किया और कुछ लड़कियों के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। सना ने बताया कि मालविन ने उनसे शराब छोड़ने की बात भी झूठ बोली।

सना खान पहले भी मालविन को लेकर पहले भी कई खुलासे कर चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने मालविन और अपने रिलेशनशिप से जुड़े और भी राज़ खोल दिए हैं। सना ने कहा कि मालविन उनसे अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का दबाव डालता था। इसके अलावा उनके एक्टिंग करियर पर भी वो लगाम लगाना चाहता था। सना ने बताया कि वो उनसे द्वारा फेमस होना चाहता था। उसके कई लड़कियों से रिश्ते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो