scriptये क्या! सपना चौधरी ने कर ली शादी, दूल्हा क्या करता है जानकर आ जाएंगे चक्कर | Sapna chaudhary funny Marriage Video goes viral on Internet | Patrika News

ये क्या! सपना चौधरी ने कर ली शादी, दूल्हा क्या करता है जानकर आ जाएंगे चक्कर

locationमुंबईPublished: Mar 04, 2019 02:24:35 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सपना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, उसमें वह अपनी शादी से जुड़ी बात अपने फैंस से शेयर करती नजर आ रही हैं।

Sapna choudhary

Sapna choudhary

हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपने डांस से तो लाखों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना अपने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही वह अपने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। हाल में उन्होंने एक ऐसा ही फनी वीडियो पोस्ट किया जो कि अब वायरल हो रहा है।

 

ये क्या! सपना चौधरी ने कर ली शादी, दूल्हा क्या करता है जानकर आ जाएंगे चक्कर

सपना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, उसमें वह अपनी शादी से जुड़ी बात अपने फैंस से शेयर करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सपना चौधरी को उनकी ताई का फोन आता है जिसमें वो सपना से पूछती हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है?

जब सपना उन्हें बताती हैं कि हां उनकी शादी हो गई तो आंटी उनसे पूछती हैं कि लड़का क्या करता है। इस पर सपना कहती हैं कि ‘लड़का अफ़सोस करता है।’ सपना का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस सपना के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो