TV न्यूज

Shehnaaz Gill के पिता संतोख सिंह हुए फरार, बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप.. केस दर्ज

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) पर महिला ने लगाया रेप (Rape) का आरोप
बॉयफ्रेंड से मिलवाने के बहाने बंदूक (Gun Point) की नोंक पर किया रेप
पुलिस ने मामला किया दर्ज, संतोख को फरार बताया जा रहा है

May 21, 2020 / 08:32 pm

Neha Gupta

Shehnaaz Gill father accused of rape on gunpoint

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है जो उन्हें बेहद परेशान कर सकती है। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) पर एक महिला ने बंदूक की नोंक (Gunpoint) पर रेप (Rape) करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लॉकडाउन के चलते शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और उनका भाई शहबाज गिल इस वक्त मुंबई में फंसे हुए हैं। इसी बीच उनके पिता संतोख विवादों में फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शहनाज के पिता पर जिस महिला ने आरोप लगाया है वो उनकी करीबी रिश्तेदार बताई जा रही है। ये घटना 14 मई की है। महिला ने बताया है कि वो अपनी सहेली के साथ बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर गई थी। जहां संतोख ने उसे बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर कार में बिठा लिया और सुनसान जगह देखकर बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस की छानबीन के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल संतोख सिंह फरार बताए जा रहे हैं।

वहीं शहनाज गिल के भाई शहबाज (Shehbaaz) ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये गलत है, मेरे पिता को फंसाया जा रहा है। उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता की इमेज बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

शहबाज ने इस बात की जानकारी भी दी कि महिला द्वारा जिस जगह रेप की घटना बताई गई है वहां के सीसीटीवी फूटेज निकलवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता है मेरे पिता निर्दोष हैं, सच सबके सामने आ जाएगा। हम सभी इस बात को लेकर काफी परेशान हैं।

बता दें कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) बिग बॉस 13 में भी पहुंचे थे जहां वो उनसे मिलकर बेहद भावुक हो गई थीं। वहीं कुछ दिनों पहले संतोख सिहं ने कहा था कि वो शहनाज गिल को काफी मिस कर रहे हैं क्योंकि वो लंबे समय से उनसे नहीं मिल पाएं हैं।

Home / Entertainment / TV News / Shehnaaz Gill के पिता संतोख सिंह हुए फरार, बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप.. केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.