script

Shehnaaz Gill से Kartik Aaryan ने चमगादड़ पर पूछा सवाल, तो बोलीं- सबका सम्मान करो

Published: Jul 01, 2020 02:18:56 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आजकल लगता है कि वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को काफी फॉलो कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा रिप्लाई दिया (Shehnaaz Gill comment on Kartik Aaryan) जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

(Kartik Aaryan comment on Shehnaaz Gill photo

Kartik Aaryan comment on Shehnaaz Gill photo

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आजकल लगता है कि वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को काफी फॉलो कर रहे हैं। बिग बॉस 13 फेम (Bigg Boss 13 fame Shehnaaz Gill) शहनाज गिल, कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फैन हैं। जिसका नजारा शो में भी देखने को मिला था। अब कार्तिक ने शहनाज की एक फोटो पर कमेंट करके उनका दिन बना (Kartik Aaryan fan Shehnaaz Gill) दिया है। हालांकि उससे खास बात है शहनाज का जवाब। एक्ट्रेस ने ऐसा रिप्लाई दिया (Shehnaaz Gill comment on Kartik Aaryan) जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हालांकि शहनाज के फैंस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है वो सना के लिए बढ़िया कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Respect everyone ✅ ✨ 💓💓💓

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी तस्वीर (Shehnaaz Gill Instagram photo) साझा की और उसमें कैप्शन दिया- सबका सम्मान करो। शहनाज की इस फोटो पर उनके फेवरेट कार्तिक आर्यन ने कमेंट करके एक सवाल (Kartik Aaryan comment o shehnaaz gill l photo) पूछ लिया। उन्होंने लिखा- उसको भी जिसने सबसे पहले चमगादड़ खाया था? शहनाज ने इसके जवाब में जो रिप्लाई दिया वो किसी ने सोचा नहीं होगा। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- कार्तिक आर्यन सभी का सम्मान करो (Shehnaaz Gill says respect all)। सना ने इसके साथ खूब सारे दिल वाले इमोजी बनाए। शहनाज के कमेंट से उनकी पॉजिटिविटी साफ देखने को मिलती है। बता दें कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि चीन में बैट खाने के कारण कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई है।

वहीं शहनाज के फैंस कार्तिक के कमेंट करने के बाद से दोनों की जोड़ी बनाने में लग गए हैं। हालांकि कुछ अभी भी इसके जवाब में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को बेस्ट बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिडनाज (SidNaaz) जैसा कोई नहीं।

इंस्टाग्राम पर शहनाज की फैन फॉलोइंग (Shehnaaz Gill fan following) कमाल की है। उनकी हर फोटो पर फैंस खूब कमेंट करते हैं। वो अपनी हर तस्वीर के साथ एक बढ़िया कैप्शन भी डालती हैं। फैंस शहनाज की स्माइल और उनके नेचर को खूब पसंद करते हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 के दौरान ही सबका दिल जीत लिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो