TV न्यूज

बेसुध हाल में सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंचीं शहनाज, पिता से बोलीं थीं ‘अब कैसे जिंदा रहूंगी’

बीते गुरुवार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत के बाद उनकी खास दोस्त शहनाज गिल सदमें हैं। उनकी हालत को लेकर उनके पिता ने जानकारी दी है। जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो रही हैं। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के लिए निकल चुकी हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने और वीडियोज सामने आईं हैं। जिसमें उनकी हालत को देख सबकी आंखे नम हो रही हैं।
 

Sep 03, 2021 / 02:13 pm

Shweta Dhobhal

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill

नई दिल्ली। बीते दिन गुरुवार को टीवी के मशूहर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का देहांत हो गया। उन्होंने महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनते ही उनके घर पर उनके दोस्तों और परिवार वालों की भीड़ जमा हो गई। इस बात पर सबके लिए यकीन करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहे हैं। आज मुंबई में ही सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए शहनाज गिल निकल चुकी हैं।

फूट-फूटकर रोते हुए दिखीं शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने के लिए शहनाज गिल अपने भाई शहबाज संग निकल गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। जिसमें सूजी हुईं आंखे और बेसुध हुई शहनाज गिल को सभी दिल टूट रहा है। सिद्धार्थ के जानें का गम साफ शहनजा के चेहरे पर देखने को मिल रहा है। वीडियो में शहनाज फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रही हैं। । इस बीच शहनाज के पिता संतोख सिंह का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने शहनाज की हालत को लेकर बात

सिद्धार्थ शुक्ला के जानें से टूटी शहनाज गिल

इंस्टाहुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह का बयान बताया गया है। शहनाज गिल के पिता ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत के बाद से शहनाज सदमे में हैं। वो कुछ बोल नहीं रही हैं। संतोख सिंह ने आगे बताया कि शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने मुझे कहा कि पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर गया। अब मैं क्या करुंगी कैसे जियूंगी?

अली गोनी ने बताया शहनाज गिल का हाल

एक्टर अली गोनी भी सिद्धार्थ के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहनाज को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में अली गोनी ने लिखा था कि “चेहरा जो हमेशा हंसते हुए देखा….खुश देखा…लेकिन आज जैसा देखा बस दिल टूट गया। स्टे स्ट्रॉन्ग सना।” इसी के साथ अली गोनी ने टूटे दिल का इमोजी भी बनाया है। अली गोनी के इस पोस्ट को पढ़कर सभी की आंखे नम हो रही हैं।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1433358985453842432?ref_src=twsrc%5Etfw

सलमान खान ने भी जताया दुख

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बहुत जल्दी चले गएए सिद्धार्थ, तुम बहुत याद आओगे। परिवार के लिए संवेदना RIP।’

सेलेब्स पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला के घर

सिद्धार्थ के निधन के बाद वरुण धवन, रश्मि देसाई, हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला, राहुल वैद्य, गौहर खान, आसिम रियाज, प्रिंस नरूला और कई स्टार्स को उनके घर जाते देखा जा चुका है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर

Home / Entertainment / TV News / बेसुध हाल में सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंचीं शहनाज, पिता से बोलीं थीं ‘अब कैसे जिंदा रहूंगी’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.