scriptबिग बॉस विनर व एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | Sidharth Shukla passes away at the age of 40 | Patrika News

बिग बॉस विनर व एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

locationनई दिल्लीPublished: Sep 02, 2021 12:04:52 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

sidharth_shukla.jpg

Sidharth Shukla

नई दिल्ली। बॉलीवुड व टीवी इंडस्ट्री बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर व बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उनके अचानक निधन से किसी को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल की थी। खबरों के मुताबिक, हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।
हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं। उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने पुष्टि की है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है।
सिद्धार्थ के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शोक में हैं। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दें कि 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2008 में उन्होंने सीरियल बाबुल का अंगना छूटे ना से अपने एक्टिंग डेब्यू किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला को असली पहचान सीरियल बालिका वधू से मिली थी। इसमें उन्होंने शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। कुछ वक्त पहले वह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आए थे। वह इस शो के विजेता बने थे। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो