TV न्यूज

जतिन-ललित के भतीजे यश पंडित पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप

म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित के भतीजे और एजतगूेनगततो 8 कंटेस्टेंट यश पंडित पर एक टीवी एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है

Nov 25, 2015 / 12:02 pm

दिव्या सिंघल

yash pandit

मुंबई। मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित के भतीजे टीवी एक्टर यश पंडित पर एक 28 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। यश कई टीवी सीरीयल्स में नजर आ चुके हैं और हाल ही में वे ‘Splitsvilla 8’ में भी नजर आए थे। पीडि़त एक्ट्रेस का कहना है कि यश ने अपने जुहू वाले घर में उनसे रेप किया।

शादी का वादा कर किया रेप
एक्ट्रेस ने यश पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शादी का वादा करके कई बार उनसे रेप किया। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस यश को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश नहीं कर रही है, क्योंकि उनके परिवार के प्रभावशाली कनेक्शन हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को जब से वे यश से मिली है तब से उन्होंने दो मौकों पर कई बार सेक्स किया।



फिजिकल रिलेशन बनाने का दिया ऑफर
यश एक्ट्रेस को अपने पैरेंट्स से मिलवाने का वादा कर अपने अपार्टमेंट पर ले जाकर उनके साथ इंटिमेट हुए। इसके बाद से ही वे एक्ट्रेस को इग्नोर करने लगे और बाद में यश ने पीडि़ता से कहा कि वे शादी नहीं कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक यश ने पीडि़ता के साथ फिजिकल रिलेशनशिप रखने का ऑफर दिया और ये भी कहा कि वे ऐसा बहुत सी अन्य लड़कियों के साथ भी कर चुके हैं।

‘दबाव के चलते पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी’
इस एक्ट्रेस ने यश के इरादों को एक्पोज करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि पुलिस आरोपी को पकडऩे की सही कोशिश नहीं कर रही है। एक्ट्रेस की तरफ से काफी प्रयास के बाद भी पुलिस यश को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही। एक्ट्रेस को यश के प्रभावशाली संपर्कों पर भी शक है कि वे उन्होंने आरोपी को इस परिस्थिति से बाहर निकाला, वरना अब तक वे गिरफ्तार हो चुका होता। उन्होंनेये भी कहा कि पुलिस भी दबाव के आगे झुक रही है।



ढूंढ़ने की कोशिश जारी
वहीं इस बारे में जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील घोसालकर ने बताया कि पुलिस की टीम यश को ढूंढने की कोशिश में जुटी हैं और उन जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं, जहां यश के छिपे होने की आशंका हो सकती है।

बिग बॉस 9 फेम प्रिंस के साथ Splitsvilla में आएं थे नजर
यश पंडित टीवी रिएलिटी शो Splitsvilla में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में वे सबसे बड़े कंटेस्टेंट थे। शो में उनकी जोड़ी 19 वर्षीय सोफिया के साथ बनी थी। हालांकि यश ये शो नहीं जीत पाए थे। Splitsvilla के विनर बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और अनुकी बने थे।

Home / Entertainment / TV News / जतिन-ललित के भतीजे यश पंडित पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.