scriptबड़ी खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच कपिल और सुनील ग्रोवर साथ कॉमेडी करते दिखेंगे, जानें पूरी डिटेल | Sunil Grover and Kapil Sharma old episodes will be re-telecast on TV | Patrika News

बड़ी खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच कपिल और सुनील ग्रोवर साथ कॉमेडी करते दिखेंगे, जानें पूरी डिटेल

locationमुंबईPublished: Apr 02, 2020 06:22:18 pm

फैन्स के लिए खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच एक साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर…..
 

Kapil sharma

Kapil sharma

कभी ‘द कपिल शर्मा शो’ ( The Kapil Sharma Show ) में कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) यानी ‘कप्पू’ और सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) ‘गुत्थी’ की जोड़ी कॉमेडी के मामले में काफी हिट हुआ करती थी। इन दोनों की कॉमेडी देखकर दर्शक लोटपोट हो जाते थे। लेकिन एक वक्त दोनों के बीच अनबन हो गई और सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ दिया। कई स्टार्स ने इन्हें साथ लाने की कोशिश की, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक होने को तैयार नहीं हुए। अब लॉकडाउन की बीच ऐसे खबरें आ रही हैं कि ये दोनों एक साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे।

 

Kapil sharma

पुराने एपिसोड फिर होंगे प्रसारित
दरअसल, लॉकडाउन के चलते लेटेस्ट एपिसोड शूट नहीं होने की वजह ‘द कपिल शर्मा शो’ में पुराने एपिसोड का दोबारा प्रसारण किया जाएगा। उनके फैंस एक बार टीवी पर इन दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लॉकडाउन के बीच उनके फैंस के लिए ऐसे में ये फैसला किसी तोहफे से कम नहीं है।

 

Kapil sharma

शादी के फंक्शन में दिखे साथ
कुछ महीने पहले ही सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक शादी के फंक्शन में साथ नजर आए थे। दोनों स्टेज पर एक साथ डांस करते भी नजर आए थे। ये देख दोनों के फैन्स काफी खुश हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो