हाल ही में मुंबई में एक फैशन वीक हुआ। इसमें सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, फरहान अख्तर, प्रीति जिंटा, अमृता राव जैसे बड़े-बड़े सितारे नजर आए। इन सबके बीच सुनील ग्रोवर का रूप देखने वाला था। वह रैंप पर रिंकू भाभी के अवतार में वॉक करते नजर आए। लंबे समय बाद उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान था।
इस दौरान वो ग्रीन साड़ी और अपने सिर फूलों का हैड गेयर लगाए नजर आए। रैंप वॉक के बाद वह फरहान अख्तर के पास गईं और अपने जाने-माने अंदाज में कहा कि हमारे हसबैंड हमको प्यार नहीं करते। इसके बाद उनका सिग्नेचर सॉन्ग बजने लगा। इस पर सभी लोग ठहाका लगा के हंसने लगे। कई दिनों बाद उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान था।