scriptआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, शो पर फिर साथ नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर! | sunil grover to reunite with kapil sharma on his show but as a guest | Patrika News

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, शो पर फिर साथ नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर!

locationमुंबईPublished: Feb 20, 2019 08:46:26 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

जल्द ही सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), कपिल शर्मा (Kapil Sharma) केे शो में नजर आएंगे।

kapil and sunil

kapil and sunil

जब से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नए शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (Tha Kapil Sharma Show) के साथ टीवी पर वापस लौटे हैं, तब से ही ये खबरें चल रही हैं कि क्या कपिल और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) फिर से साथ नजर आएंगे। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा केे शो में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील ग्रोवर जल्द ही गौरतलब है कि सुनील के शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ के बंद होने पर अफवाहों का दौर शुरु हुआ था कि सुनील जल्द कपिल शर्मा के शो पर वापसी कर सकते हैं।

 

खत्म हुआ इंतजार, शो पर फिर साथ नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर!
सुनील इस शो पर आएंगे लेकिन वे बतौर डॉक्टर मशहूर गुलाटी या गुत्थी के किरदार में नहीं बल्कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर नजर आएंगे। इस शो पर कपिल उनकी मेहमाननवाजी करते नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सुनील अपनी फिल्म ‘भारत’ को प्रमोट करने पहुंचेंगे। वे शो पर सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। अब यह नजारा फैंस के लिए वाकई दिलचस्प होगा।

 

खत्म हुआ इंतजार, शो पर फिर साथ नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर!

सुनील ने कपिल के शो से ही लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस तकरार के बाद सुनील ने खुद को कपिल के शो से अलग कर लिया था। इन दोनों के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो