अब हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने कहा कि रिया चक्रवर्ती पर लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों से उनका करियर बर्बाद हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान ने कहा है कि सुशांत मामले में सीबीआई को जांच कर लेने दीजिए। उसके बाद लोग किसी भी तरह की राय बनाने के लिए आजाद हैं। आप इन आरोपों के जरिए उनका करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा करने से शायद वह किसी का भी सामना न कर पाएं। हिना खान ने आगे कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिले लेकिन इस तरह से नहीं। काफी समय से न्यूज चैनल्स पर सिर्फ सुशांत के ही केस को लेकर बात हो रही है। इसके बारे में बात होनी चाहिए लेकिन एक संतुलित दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी दिनों में रिया चक्रवर्ती उनके साथ थीं। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन हाल ही में रिया ने एक निजी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि 8 जून को उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद वह अपने घर वापस आ गईं। रिया ने कहा था कि सुशांत ने ही उन्हें घर वापस जाने के लिए कहा था। उसके बाद 9 जून को सुशांत ने रिया को मैसेज किया था जिस पर रिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। रिया और सुशांत के बीच 8 जून से लेकर 14 जून तक कोई बात नहीं हुई। रिया को उनके किसी दोस्त का कॉल आया था और उन्होंने सुशांत की मौत की जानकारी उन्हें दी थी। हालांकि सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।