scriptThe Kapil Sharma Show : सोनू निगम की पत्नी ने किया ऐसा खुलासा, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन | The Kapil Sharma Show : Sonu Nigam wife liked the voice of shaan | Patrika News

The Kapil Sharma Show : सोनू निगम की पत्नी ने किया ऐसा खुलासा, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2019 12:50:36 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

शो में मस्ती करते हुए कपिल ने पूछा कि क्या वो सोनू पर शक करती है इस पर उन्होंने कहा कि वो ज्यादातर…

Sonu Nigam

Sonu Nigam

कपिल शर्मा के शो ‘The Kapil Sharma Show’ के हर एपिसोड में नए—नए मेहमान आते है। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा निगम मेहमान बनकर पहुंचे। कपिल ने दोनों के साथ जमकर मस्ती की। शो में सोनू निगम की पत्नी ने उनके कई खुलासे किए।

 

Sonu Nigam

सोनू ने बताया कि वो चार साल की उम्र से गा रहे हैं। इसके थोड़ी देर बाद सोनू की वाइफ मधुरिमा की एंट्री होती है जिसे सोनू एक खूबसूरत गाने से स्वागत करते हैं। फिर पति और पत्नी के बीच का हंसी मजाक शुरू हो जाता है। सोनू से कपिल मजाक करते हुए कहते है कि उन्हें ट्विटर पर अच्छा रिस्पांस मिलता हैं तभी सोनू, कपिल को उनके ट्विटर का केस याद दिलाते हैं। मधुरिमा ने बताया कि सोनू के बारे में उनसे ज्यादा उनकी बहन को खबर रहती थी।

https://twitter.com/hashtag/tkss?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शो में मस्ती करते हुए कपिल ने पूछा कि क्या वो सोनू पर शक करती है इस पर उन्होंने कहा कि वो ज्यादातर उनके साथ ही रहती हैं। कपिल हंसते हुए कहते है कि इस लाइन को शो से कटवा देना क्योंकि यदि उनकी बीवी ये सुन लेगी तो वो भी हमेशा साथ रहने की जिद करेगी।

Sonu Nigam

कपिल के शो में दर्शकों से पूछते हैं कि घर की मुर्गी दाल बराबर होती है। जिसपर खुद सोनू की बीवी बताती है कि लोग जब उनसे पूछते हैं कि उनका फेवरेट सिंगर कौन है तो वो बिना किसी झिझक के शान का नाम लेती है। कपिल शर्मा के शो को इन दिनों दर्शकों बहुत पसंद कर रहे है और यह टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाए हुए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो