script

किसी को दूसरे किरदारों से थी परेशानी तो कोई होने लगा था बोर, इन कलाकारों ने अजीबो गरीब वजहों के चलते छोड़ा शो

Published: May 27, 2022 03:24:22 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

टीवी के कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी घर- घर चर्चा होती है। हर एक घर में इनका कोई न कोई दीवाना होता है, लेकिन इस टीवी की दुनिया में कब क्या बदलाव हो जाएं किसी को नहीं पता। सालों से देखते आ रहे शो में अगर कोई स्टार शो छोड़ कर चला जाता है तो बहुत खराब लगता है और शो में दिलचस्पी खत्म सी हो जाती है।

these tv actors suddenly quits popular shows for strange reasons

these tv actors suddenly quits popular shows for strange reasons

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, लेकिन कुछ टीवी स्टार्स ऐसे भी जिन्होंने बेहद अजीब कारणों के चलते शो को छोड़ो। ये वजहें इतनी अजीब थीं कि आप भी इनको सुनकर सिर पकड़े लेंगे तो चलिए जानते हैं किसने किस लिए छोड़ा शो।
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता का उल्टा चश्मा)-
टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का काफी पसंदीदा सीरियल हैं। एक्टर शैलेश लोढ़ा पिछले 14 साल से ‘तारक मेहता’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में शो छोड़ने का फैसला लिया। इनकी शो छोड़ने की वजह ये थी कि ये इसके चलते कोई और प्रोजेक्ट नहीं कर पा रहे थे।

ऋत्विक धनजानी (पवित्र रिश्ता)-
पवित्र रिश्ता एक ऐसा शो है जिसे शायद हर घर में किसी न किसी द्वारा जरूर पसंद किया जाता होगा। इस शो ने ऋत्विक धनजानी को अलग पहचान दी थी। ऋत्विक धनजानी ने शो को बस इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मेकर्स ने दूसरे किरदारों पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।
सौम्या टंडन (भाबी जी घर पर हैं)
भाबी जी घर पर हैं काफी लोकप्रिय शो है। इस शो में सौम्या टंडन के किरदार को भी खूब सराहा गया, लेकिन अचानक उन्होंने शो छोड़ दिया। सौम्या टंडन एक ही किरदार को 5 साल तक निभाते-निभाते बोर हो गई थी, इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया था।

शब्बीर अहलूवालिया ( कुमकुम भाग्य)
कुमकुम भाग्य की गिनती टॉप शोज में होती है। शब्बीर अहलूवालिया को अपने किरदार में कुछ नया नहीं नजर आ रहा है था, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया था।
गश्मीर महाजनी (इमली)
चर्चित शो इमली को टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी ने अचानक इलविदा कह दिया था। इस खबर को सुनने के बाद सभी हैरान थे। उन्होंने बताया था कि वो अपनी ग्रोथ के लिए शो छोड़ रहे हैं।

कांची सिंह ( ये रिश्ता क्या कहलाता है)
कांची सिंह ने ये रिश्ता क्या कहलाता है क्यों छोड़ा इसके बारे में उन्होंने खुद बताया। उन्होंने कहा कि मैंने शो छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे उस किरदार में कोई करियर नहीं दिख रहा था। मेरे किरादार को एकदम साइडलाइन कर दिया गया था।

यह भी पढ़े- फिल्मों में आने से पहले पॉर्न स्टार बनना चाहते थे शाहरुख, खुद कबूली थी ये बात
दीपिका सिंह (दिया और बाती हम)
दीपिका सिंह दिया और बाती हम के जरिए ही फेमस हुई थी, लेकिन शो के प्रोड्यूसर के साथ पेमेंट को लेकर मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने शो से एक्जिट करना सही समझा।

मोहनीश बहल (संजीवनी 2)
संजीवनी बेहद ही लोकप्रिय शो था, जिसकी सफलता को देखते हुए संजीवनी 2 लाया गया। मोहनीश बहल इस शो में मुख्य किरदार निभाया, लेकिन अचानक शो के बीच में ही उन्होंने इसे अलविदा कह दिया। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया की वो अपने किरदार के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे।

नैना सिंह (कुमकुम भाग्य)
नैना सिंह को आज कौन नहीं जानता है। नैना सिंह को एक दम बाय बोल दिया। उन्होंने कहा वो किरदार से खुश नहीं हैं इसीलिए शो छोड़ रही हैं।
राजीव खंडेलवाल (कहीं तो होगा)
राजीव खंडेलवाल भी शो में दिए गिए किरदार से ज्यादा खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया।

स्मिता बंसल और अनूप सोनी (बालिका वधू)
बालिका वधू बचपन की यादों को ताजा करने वाला शो है। इस शो ने कम समय में ही सबके दिलों पर राज कर लिया था फिर धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई, लेकिन स्मिता बंसल और अनूप सोनी ने शो को बीच में ही छोड़ दिया। स्मिता बंसल और अनूप सोनी का कारण बेहद अजीब था। इन दोनों ने शो इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनको अपने किरदार में कुछ क्रिएटिव नहीं नजर आ रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो