scriptलॉकडाउन के दौरान ऐसी रोमांटिक जगह पर फंसी ये एक्ट्रेस, बोली- मजा आ गया… | tina dutta returns to mumbai after spending 100 days in goa | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान ऐसी रोमांटिक जगह पर फंसी ये एक्ट्रेस, बोली- मजा आ गया…

locationमुंबईPublished: Jun 25, 2020 06:08:30 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हाल ही में ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता ( Utran fame Tina Dutta) ने बताया कि लॉकडाउन का समय कैसा बिताया। एक इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन से पहले ही टीना दत्ता अपने हॉलिडे के लिए गोवा ( Goa ) चली गई थीं। इस दौरान लॉकडाउन लग गया था। अब वह मुंबई वापस नहीं लौटी है।

tina dutta

tina dutta

महामारी कोरोना वायरस ( corona virus ) के कारण पूरी दुनिया थम सी गई है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन ( lockdown ) लगाया गया था। इस दौरान आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood celebs ) भी अपने अपने घरों में कैद हो गए थे। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी थे जो अपने से बाहर थे और वहीं फंस गए। अब अनलॉक 1.0 ( Unlocked 1.0) में कुछ शर्तों के साथ राहत दी गई है। हाल ही में ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता ( Utran fame Tina Dutta) ने बताया कि लॉकडाउन का समय कैसा बिताया। एक इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन से पहले ही टीना दत्ता अपने हॉलिडे के लिए गोवा ( Goa ) चली गई थीं। इस दौरान लॉकडाउन लग गया था। अब वह मुंबई वापस नहीं लौटी है। एक्ट्रेस ने गोवा में करीब 100 दिनों तक समय बिताया है। अब अनलॉक होने के बाद वो अपने घर मुंबई लौट आई हैं।

tina dutta
लॉकडाउन के दिनों को याद करते हुए टीना ने बताया कि 100 दिन गोवा में रही है। हांलाकि मुंबई से वहां का माहौल काफी बेहतर था। उन्होंने बताया कि वह गोवा में थी तो सर्वाइव कर पायी। अगर इस लॉकडाउन में मैं मुंबई में होती और मुझे क्वारंटीन होना पड़ता। एक्ट्रेस कहा कि यह समय कैसा गुजरा उनको पता नहीं चला। इस दौरान गोवा में उनके साथ पति थे। गोवा एक्ट्रेस ने योग सीखा और बहुत मजा आया। आगे उन्होंने बताया कि शूटिंग के लिए इजाजत दे गई है और वह जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट जाएगी।
tina dutta
टीना दत्ता सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। टीना आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बार फिर से योग करते हुए अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिन्हें देख उनकी फैंस दीवाने हो रहे है। टीना दत्ता की इन फोटोज को देखकर लगता है कि वह काफी मेहनत कर रही हैं खुद को फिट रखने के लिए। इससे पहले वह ब्लैक कलर की मोनोकिनी में अपनी खूबसूरती बिखेरती नजर आई थी। उन्होंने इस ऑउटफिट में एक से एक स्टाइलिश और शानदार पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक कराईं हैं और इसके अलावा टीना के फैंस भी उनकी इस खूबसूरती भरे लुक को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका सोशल मीडिया हैंडल उनकी शानदार और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो