script

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणीत ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

Published: Nov 06, 2015 03:03:00 pm

सीरियल “महाभारत” में शकुनी का किरदार निभाने एक्टर प्रणीत भट्ट ने बुधवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से लखनऊ में शादी कर ली

Praneet

Praneet

लखनऊ। टीवी सीरियल “महाभारत” में शकुनी का किरदार निभाने वाले और “बिग बॉस 8” का कंटेस्टेंट रह चुके प्रणीत भट्ट ने बुधवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से शादी कर ली। उनकी यह शादी नवाबी नगरी लखनऊ में हुई।

प्रणीत और कंचन की शादी का कार्यक्रम दोनों परिवारों के करीबी लोगों के बीच बड़ी ही सादगी के साथ हुआ। लखनऊ की रहने वाली कंचन और कश्मीर के प्रणीत लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी की रस्में एक नवंबर को जम्मू से शुरू हुई थीं।

कंचन और प्रणीत दोनों साथ में थियेटर करते थे। कंचन के गुरु आनंद कृष्‍णन ने बताया कि दोनों ने सादगी से शादी रचाई। इसमें परिवार के अलावा कुछ खास लोग ही शरीक हुए। दोनों गुरुवार की सुबह वापस चले जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो