कहा जा रहा है कि चारू और राजीव एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी की राजीव से पहले चारू टीवी एक्टर नीरज मालवीय को डेट कर रही थीं।
चारू को टेलीविजन इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं। चारू ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2009 में ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ से की थी। इसके बाद वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बाल वीर’ जैसे सीरियल में नजर आईं। हालांकि पहचान ‘मेरे अंगने में’ सीरियल से मिली थी।
इसी सीरियल के दौरान ही वह अपने को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ प्यार में पड़ गई थीं। यहां तक कि इन दोनों ने साल 2016 में सगाई भी कर ली थी। कहा जा रहा था कि यह दोनों साल 2017 में शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह से रिश्ता टूट गया था।