script

रामायण के रावण को फैंस ने बताया दुनिया का पहला रैपर, शिव तांडव स्तोत्र का वीडियो शेयर कही ये बात

Published: Apr 20, 2020 07:13:38 pm

Submitted by:

Neha Gupta

रावण को फैंस ने बताया पहला रैपर
शिव तांडव स्तोत्र सुन फैंस ने बताया रावण (Raavan) को रैपर (Rapper)
कहा- पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में हुआ था

photo_2020-04-20_18-05-14.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पूरे देश में लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों की भारी डिमांड पर रामायण (Ramayan) की दूरदर्शन पर वापसी हुई और दर्शकों ने शो को ढेर सारा प्यार दिया। रामायण के रिटेलिकास्ट होने के बाद शो में मौजूद कलाकारों पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। जिसमें से एक चर्चित किरदार रावण (Ravan) का भी है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दुनिया का पहला रैपर रावण था। रावण का शिव तांडव स्तोत्र सुनने के बाद फैंस ने उन्हें सबसे पहला रैपर बताया है।

https://twitter.com/hashtag/Ramayan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिसेन्टली रावण का शो रामायण से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स ने कह दिया है कि दुनिया के पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में ही हो गया था। इस वीडियो में रावण भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। साथ में वो शिव तांडव स्तोत्र भी पढ़ रहे हैं, जिस तरह से वो उच्चारण कर रहे हैं उसे देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें रैपर कहा है। एक यूजर ने लिखा- दुनिया के पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में हुआ था। रावण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रामायण के रावण को लेकर ट्विटर पर लगातार यूजर्स इस तरह की प्रतिक्रिया कर रहे हैं। इस फनी वीडियो को काफी शेयर भी कहा जा रहा है। बता दें कि रामायण के कई सीन को कट करने पर विवाद उठा था। यूजर्स ट्विटर पर सीन के कट किए जाने पर काफी भड़के हुए हैं। हालांकि इसका प्रसार भारती ने जवाब दिया था कि कोई भी सीन नहीं कट किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो