script

तो यह है ‘बबीता जी’ की खासियत, नहीं करने देती किसी को टच

Published: Mar 21, 2015 12:12:15 pm

Submitted by:

Patrika Desk

शो में बबीता का किरदार अन्य पात्रों से बेहद अलग है, बबीता वह कैरेक्टर है जिस पर जेठालाल हमेशा फिदा रहते है

Munmum datta
मुंबई। टीवी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में वैसे तो सभी किरदार अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते है। फिर वह चाहे जेठालाल, दया भाभी हो, बाबूजी, टप्पू हो या बबीता जी। बबीता जी का नाम आते ही फैंस के दिमाग में एक अलग छवि उभर कर आती है।

बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता शो में मिस्टर अय्यर की पत्नी भूमिका निभा रही है। शो में बबीता का किरदार अन्य पात्रों से बेहद अलग है। शो में बबीता वह कैरेक्टर है जिस पर जेठालाल हमेशा फिदा रहते है। वह शो में जितनी ग्लैमरस अवतार में नजर आती है रीयल लाइफ में उससे भी ज्यादा हॉट है।

मुनमुन को किसी का छूना पसंद नहीं
मुनमुन से एक खास कंट्रोवर्सी जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि मुनमुन को किसी का छूना पसंद नहीं है। इसके चलते शो के निर्माता उन्हें कई एपिसोड से बाहर कर चुके है। बंगाली परिवार में जन्मी मुनमुन एक मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री है। बबीता जी उर्फ मुनमुन अन्य टीवी शो में भी काम कर चुकी है। मुनमुन ने टीवी सीरियल “हम सब बाराती” से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

बड़े पर्दे पर भी दिखाया जादू

मुनमुन छोटे पर्दे पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपना जादू दिखा चुकी है। वह 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म “हॉलिडे” में नजर आई थी। मुनमुन तमिल फिल्म “मुंबई एक्सप्रेस” में भी काम कर चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो