TV न्यूज

शिवांगी के ट्रेडिशनल लुक के दीवाने हुए फैंस, खुले बाल, लाइट मेकअप और प्यारी सी मुस्कान ने जीता दिल

8 Photos
Published: February 04, 2023 03:30:21 pm
1/8

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की खूबसूरती का हर कोई कायल है। इनकी मासूमियत पर हर कोई दिल हार जाता है। ये अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से फैंस के दिलों पर छूरियां चलाती नजर आती हैं। एक बार फिर अदाकारा ने कुछ ऐसा ही किया है।

2/8

शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी काफी सुंदर लग रही हैं। लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से उन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। इन तस्वीरों में शिवांगी साड़ी में नजर आ रही हैं।

3/8

लेटेस्ट तस्वीरों में शिवांगी ने लाइट ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इट मेकअप चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देख फैंस दीवाने हो गए हैं।

4/8

ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के बाद शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2' में नजर आईं थी। शिवांगी जोशी के करियर में सबसे अहम रोल ‘नायरा’ रहा। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के रोल से बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की।

5/8

इसके साथ ही ये हसीना खतरों से भी खेल चुकी हैं। मतलब ये है कि वो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।

6/8

आपको मालूम हो अब शिवांगी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

7/8

इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बेइंतहा’ और ‘बेगुसराय’ में भी दिखीं। वह कई म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुकी हैं।

8/8

एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा हाई करती नजर आती हैं। चाहे ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न लुक उनका हर अंदाज फैंस को पसंद आता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.