TV न्यूज

शादी के 6 साल बाद प्रेगनेंसी की खबरों पर Yuvika और Prince ने किया रिएक्ट, बताई सच्चाई

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में युविका चौधरी के प्रेग्नेंट होने के खबरें सामने आईं। इसी के चलते अब कपल ने इस पर रिएक्ट किया है।

मुंबईApr 24, 2024 / 01:17 pm

Riya Chaube

सेलिब्रिटी जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने माता-पिता बनने वाली अफवाहों पर रिएक्ट किया है। इन खबरों से पर्दा हटाते हुए कपल ने क्या कहा आइए जानते हैं।

प्रेग्नेंसी न्यूज पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने किया रिएक्ट

हाल ही में खबरें आई की जल्द प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपने फैंस को गुड न्यूज सुना सकते हैं। हालांकि, सेलिब्रिटी जोड़ी ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे इस खबर को नहीं छिपाएंगे। कपल ने प्रेग्नेंसी की खबरों की सच्चाई पूछे जाने पर कहा, “यह बिल्कुल सच नहीं है। हम प्रेग्नेंट नहीं हैं।”


यह भी पढ़ें: 26 अप्रैल 2024 होने वाला है खास, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, जानें किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

युविका चौधरी ने बताई अफवाहों की वजह

युविका ने कहा, “हम बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। यह सच है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम प्रेग्नेंट हैं। हम वो नहीं हैं जो खबरें छिपाएंगे। जब हम उम्मीद कर रहे होंगे, हम दुनिया के साथ खुशखबरी को शेयर करेंगे। ”

बता दें युविका की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें तब शुरू हुईं जब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर प्रिंस नरूला से बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा गया था। अपने बच्चे, गोला का जिक्र करते हुए, भारती ने नरूला से मजाक में सवाल किया, “गोला कब आ रहा है?” जवाब में प्रिंस ने तुरंत कहा, “बहुत जल्द।”

Hindi News / Entertainment / TV News / शादी के 6 साल बाद प्रेगनेंसी की खबरों पर Yuvika और Prince ने किया रिएक्ट, बताई सच्चाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.