
हर रोज अपनी प्रोपर्टी पर रखते थे नजर
सुशांत के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने चांद पर प्लॉट खरीदा था। वे बहुत ही आत्मविश्वास थे। वे होज पर चांद पर अपने प्लाट की 55 लाख रुपए की दूरबीन से निगरानी रखते थे।

चांद पर प्लाट करने वाले सुशांत पहले अभिनेता थे
बता दें कि सुशांंत सिंह राजपूत चांद पर प्लाट खरीदने वाले पहले अभिनेता थो। इससे पहले शाहरुख खान को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन गिफ्ट की थी। सुशांत ने जो चांद पर जमीन खरीदी थी, उसे 'मारे मस्कोवीन्स' कहते हैं। उनके पास पहले से ही एक अडवांस टेलिस्कोप मीड 14, LX00 था। वे अपने इस टेलीस्कोप से अपनी दूर की प्रोपर्टी पर नजर रखते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने ये जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

टाइम मशीन से देखते थे ग्रह
सुशांत के पिता ने बताया कि 25 जून, 2018 को मेरे बेटे ने चांद का प्लाट अपने नाम करवाया था। हालांकि इसमें कई अंतरराष्ट्रीय संधि हैं, जिनके मुताबिक इसे कानूनी तौर पर मालिकाना हम नहीं माना जा सकता। क्योंकि पृथ्वी के बाहर की जमीन पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। सुशांत अपनी जमीन पर टेलीस्को के जरिए नजर रखते थे और अलग-अलग ग्रहों और गैलेक्सीज को देखते रहते थे। टेलिस्कोप को वह ‘टाइम मशीन’ कहते थे।
पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर की आत्महत्या ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। तमाम सितारें उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार में कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, राजकुमार राव और क्रिस्टल डीसूजा जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।