script1834 नमूनों की जांच, महज 3 पॉजिटिव मिले | 1834 samples tested, only 3 positives were found | Patrika News

1834 नमूनों की जांच, महज 3 पॉजिटिव मिले

locationउदयपुरPublished: Jun 19, 2021 07:06:14 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– कोरोना से जंग

1834 नमूनों की जांच, महज 3 पॉजिटिव मिले

1834 नमूनों की जांच, महज 3 पॉजिटिव मिले

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. अब लगने लगा है कि कोरोना से जंग हम जीतने की ओर हैं। शुक्रवार को 1834 नमूनों की जांच की गई। इसमें केवल तीन पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इसमें दो केस शहर व एक ग्रामीण अंचल से है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 56110 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या अब लगातार बढ़ रही है, इनकी संख्या बढकऱ 55196 हो चुकी हैं। होम आइसोलेशन में अब केवल 59 संक्रमित बचे हैं, जबकि 181 एक्टिव केस है। विभागानुसार अब तक मृतकों की संख्या 733 है।
————-
जिले में शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में भी ये ही संख्या दी गई है। विभागानुसार अब तक जिले में 733 लोगों की कोरोना से मौत होना बताया गया है।
———-
कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि शहर में 155 चिकित्सा दलों ने 4604 घरों का सर्वे कर 22356 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की, इसमें 1 आईएलआई के मरीज को मेडिसीन किट दिया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक में 2378 चिकित्सा दलों ने 34567 घरों का सर्वे कर 156522 लोगों की स्वास्थ्य जांच की, इसमें 302 आईएलआई के मरीज मिले और मौके पर ही सभी को 393 मेडिसीन के किट दिए गए।
—————
नमूने 1834
. पॉजिटिव 3
. शहरी रोगी 2
. ग्रामीण रोगी 1

. कुल पॉजिटिव 56110
. डिस्चार्ज 55196

. होम आइसोलेशन 59
. कुल एक्टिव मामले 181

. कुल मौत विभागानुसार 733
…….

वैक्सीनेशन वॉच
ब्लॉक टीकाकरण

भींडर
ऋ षभदेव
बडग़ांव
गोगुन्दा

झाड़ोल
गिर्वा

खेरवाड़ा
————
बेड- भर्ती- खाली

सामान्य- 67- 1342
ऑक्सीजन- 88-126

नोन वेंटी आईसीयू- 88-126
वेंटी आइसीयू- 84-141

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो