script328 बूथों पर 2 लाख 57 हजार मतदाता करेंगे मतदान | 2 lakh 57 thousand voters will vote in 328 booths | Patrika News

328 बूथों पर 2 लाख 57 हजार मतदाता करेंगे मतदान

locationउदयपुरPublished: Oct 15, 2021 05:40:06 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

धरियावद विधानसभा उपचुनाव

328 बूथों पर 2 लाख 57 हजार मतदाता करेंगे मतदान

328 बूथों पर 2 लाख 57 हजार मतदाता करेंगे मतदान

धरियावद (उदयपुर). धरियावद विधानसभा उपचुनाव में इस बार पूरे विधानसभा की 100 ग्राम पंचायतों के कुल 328 पोलिंग बूथों पर 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से कुछ नवाचार देखने को मिलेंगे। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग, कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को घर बैठे डाकमत पत्र से वोट देने की शुरुआत हुई तो वहीं कुछ पोलिंग बूथों को रिजर्व रखा गया।
निर्वाचन विभाग धरियावद से मिले आंकडों के अनुसार धरियावद विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेगें। इनमें 1 लाख 29 हजार 996 पुरुष मतदाता एवं 1 लाख 27 हजार 624 महिला मतदाता शमिल हैं। जिसके चलते इस बार विधानसभा उपचुनाव में महिला वोटरों की तुलना में पुरूष वोटर की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा विधानसभा में इस बार 4 थर्ड जेंडर मतदाता भी शमिल है।
248 मतदाता डाकमत से करेंगे मतदान
निर्वाचन विभाग के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांगों के घर बैठे मतदान की सुविधा के तहत इस बार चुनाव में कुल 248 मतदाता डाकमत से मतदान करेंगे। इनमें 218 बुजुर्ग एवं 30 दिव्यांग वोटर शमिल हैं।
इतने पोलिंग बूथों पर करेंगे मताधिकार का उपयोग
जानकारी अनुसार धरियावद विधानसभा उपचुनाव को लेकर कुल 328 पोलिंग बूथ बनाए गए। इनमें कुछ पोलिंग बूथों को रिजर्व रखा गया विधानसभा क्षेत्र के धरियावद में 166, लसाडिय़ा 74 एवं सलूम्बर में 88 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। इसके अलावा आयोग की ओर से संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का भी निर्धारण किया गया।
दो जिलों के तीन क्षेत्रों को मिलाकर बनी विधानसभा
धरियावद विधानसभा की बात करे यह विधानसभा उदयपुर एवं प्रतापगढ़ जिले की पंचायत समिति एवं निर्वाचन क्षेत्र को मिलकर बनी हैं। इनमें प्रतापगढ जिले की धरियावद पंचायत समिति के अलावा उदयपुर की लसाडिय़ा, सलूम्बर निर्वाचन क्षेत्र शमिल हैं। इनमें धरियावद की 47 ग्राम पंचायतें, लसाडिय़ा की 26 एवं झल्लारा पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतें शमिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो