scriptखेर की 24 टन लकडिय़ां बरामद | 24 tons of wood recovered from Kher | Patrika News

खेर की 24 टन लकडिय़ां बरामद

locationउदयपुरPublished: Jan 24, 2020 02:13:59 am

Submitted by:

surendra rao

छह जने गिरफ्तार

24 tons of wood recovered from Kher

खेर की 24 टन लकडिय़ां बरामद


उदयपुर. गोगुंदा . कलेवों का खेड़ा में पुलिस ने बुधवार रात्रि को जंगल से अवैध रूप से काट कर ले जाई जा रही 24 टन खेर की लकडिय़ां बरामद कर 6 जनों को पकड़ा है। बरामद लकड़ी की कीमत 80 लाख रुपए बताई गई है। थानाधिकारी मदनसिंह चौहान ने बताया कि डीएसटी के पुलिस निरीक्षक पुरणसिंह राजपुरोहित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कलेवों का खेड़ा में खैर की लकडिय़ों से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में छिली हुई खेर की लकड़ी भरी थी। 200 मीटर दूर बिना छिली लकडिय़ां पड़ी थी। उनको जब्त कर वजन करवाने पर 24 टन होना सामने आया। मौके से ही पुलिस ने हरिसिंह कलेवो का खेडा, भादसोडा के बरखेडा निवासी शोयबखान, बरखेड़ा निवासी मुराद खान, मध्यप्रदेश के जमुनिया निवासी परम गौड, वही का दुर्गा गौड, बसंत गौड को पकडा। इसमें हरिसिंह खेत मालिक बताया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में लकडिय़ां कटवाने व खरीदने का मुख्य आरोपी बरखेडा चितौडगढ निवासी इकबाल पुत्र हमीद मुसलमान है। आरोपियों ने बिना टीपी के अवैध रूप से सुरक्षित जंगलों से लकडिय़ां काटकर परिवहन करने सहित फोरेस्ट एक्ट मे मामला दर्ज किया है। यह लोग कई दिन से जंगलों मे खेर की लकडिय़ां काटकर उन्हें छीलने का काम कर रहे थे। छीलने के बाद इन लकडिय़ों का पान मे लगाने वाले कत्थे मे उपयोग किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो