script568 नमूनों की जांच, दो पॉजिटिव मिले | 568 samples tested, two positives found | Patrika News

568 नमूनों की जांच, दो पॉजिटिव मिले

locationउदयपुरPublished: Jul 27, 2021 07:35:11 pm

Submitted by:

bhuvanesh pandya

जिले में सोमवार

corona.jpg

corona

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. जिले में सोमवार को 568 नमूनों की जांच की गई। इसमें 2 पॉजिटिव पाए गए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 1 और ग्रामीण क्षेत्र में 1 पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56280 हो गई है, इनमें से 55471 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, वहीं 54 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वर्तमान में 56 एक्टिव केस है। विभागानुसार 753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
——
कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि 184& चिकित्सा दलों ने 1962& घरों का सर्वे किया। 95&29 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, इसमें 2&2
आईएलआई के मरीज मिले। मौके पर ही सभी को 215 को मेडिसीन के किट दिए गए।
——

11 हजार से ज्यादा टीके लगाए
जिले में सोमवार को 11 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि सर्वाधिक टीके गिर्वा ब्लॉक में 1992 लगाए गए हैं। इसमें झाड़ोल, कोटड़ा, लसाडिय़ा व सराड़ा में एक भी टीका नहीं लगाया गया।
——
ऐसे लगे टीके

ब्लॉक- टीके लगे
बडग़ांव- 1021

भींडर- 1443
गिर्वा- 1992

गोगुंदा- 80
खेरवाड़ा- 1597

मावली- 1579
ऋषभदेव- 1477

सलूम्बर- 356
सराड़ा- 0

उदयपुर शहर- 1508
——–

कुल टीके- 11053

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो