scriptउदयपुर में 9 नए पॉजिटिव मिले, 532 | 9 new positives found in Udaipur, 532 | Patrika News

उदयपुर में 9 नए पॉजिटिव मिले, 532

locationउदयपुरPublished: May 30, 2020 09:53:09 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर हुई 532
मिलते रहे रोगी, मेडिकल टीम कराती रही अस्पताल में भर्ती
पांच संक्रमित गांवों व चार शहर से

उदयपुर में 9 नए पॉजिटिव मिले,  532

उदयपुर में 9 नए पॉजिटिव मिले, 532

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. उदयपुर में शुक्रवार को नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही पॉजिटिव की कुल संख्या बढ़कर 532 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि पॉजिटिव रोगियों में तीन सराड़ा क्षेत्र के केजड़ निवासी हैं, जो पहले से ही एमबी के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती हैं। इसके अलावा एक भींडर और एक मेनार से सामने आया है, जबकि दो भुवाणा, एक बड़ी होली व एक कांजी का हाटा के हैं।
—–

उदयपुर. उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज लैब की ओर से गुरुवार देर रात जारी संक्रमितों की सूची चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार सुबह जारी की, जबकि दूसरी सूची दोपहर बाद जारी की गई। जैसे-जैसे मरीज सामने आते गए चिकित्सा दलों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने का काम किया, कुछ ऐसे मरीज थे, जिन्हें पहले से ही एमबी हॉस्पिटल या अन्य निजी चिकित्सालयों में भर्ती किया जा चुका है, क्योंकि वे पहले से ही किसी न किसी पॉजिटिव के संपर्क में थे। राज्य सरकार की ओर से जारी स्टेट सूची में शाम साढ़े छह बजे तक 528 मरीज ही नए दिखाए गए थे।
——–
ऐसे जारी हुई पॉजिटिव मरीजों की सूचियां
– सीएमएचओ की ओर से पहली सूची सुबह करीब 10:15 बजे जारी की गई, इसमें कुल 256 में से 251 मरीज नेगेटिव रहे, जबकि 5 केस पॉजिटिव मिले।
– दूसरी सूची अपराह्न करीब तीन बजे जारी की गई, इसमें कुल 82 नमूनों में से 78 नेगेटिव निकले, ऐसे में चार नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संख्या बढ़कर 532 हो गई।
– शाम 6: 45 बजे तीसरी सूची जारी की गई, इसमें 159 नमूनों में से सभी नेगेटिव निकले।
– शाम साढ़े छह बजे तक 338 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 329 व्यक्ति नेगेटिव, जबकि 9 कोरोना पॉजीटिव मिले।

ये मिले पॉजिटिव
पहली सूची:

– 44 वर्षीय व्यक्ति मेनार, वल्लभनगर से
– 58, 47 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक केजड़, सराड़ा से
– 22 वर्षीय युवक भींडर से
—–

दूसरी सूची:
– 46 वर्षीय व्यक्ति बड़ी होली से

– 39 वर्षीय पुरुष से. मॉल क्षेत्र
– 18 वर्षीय किशोरी भुवाणा से

– 17 वर्षीय किशोर कांजी का हाटा से
—–
तीसरी सूची- सभी 159 नेगेटिव
– आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गांवों में जो-जो मामले सामने आए उनके घरों में पहुचंते रहे। उनके संपर्क में आने वाले को क्वारंटीन करते रहे।
– बड़ी होली क्षेत्र से पहले एक पॉजिटिव मिले पुरुष के संपर्क में आने के बाद 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ। कोठारी भवन में निवासरत करीब 25 से अधिक लोगों के नमूने करवाए गए हैं। पॉजिटिव रोगी को एमबी में भर्ती करवाया गया है।
– सेलिब्रेशन मॉल के पीछे के हिस्से में एक 39 व्यक्ति और उसकी 18 वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिले। इस व्यक्ति के मुम्बई के लौटने के बाद बुखार की शिकायत हुई, इस पर उसने व उसकी बेटी ने जांच करवाई। इसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। दोनों को भर्ती किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले 19 लोगों के नमूने लिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो