ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
गींगला पसं. गुडली-धोलीखेड़ा मार्ग पर अंटेला तालाब के निकट सोमवार को अवैध बजरी परिवहन के लिए तेज रफ्तार से जाते ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद जमा ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। धोलीखेड़ा निवासी धन्ना रावत बाइक पर जा रहा था। सामने से रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़न्त हो गई। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने आक्रेाश जताते हुए बताया कि आए दिन इस मार्ग अवैध बजरी परिवहन के चक्कर में तेज रफ्तार से चलते वाहनों से हादसे होते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त किए और घायल हो अस्पताल पहुंचाया।

READ MORE : पत्नी की इस बात पर पति ऐसा हुआ आगबबूला कि ब्लेेेड से काट डालेे पत्नी के नाक व कान उदयपुर मार्ग पर बोलेरो पलटी, दो घायल
जयससमंद. उदयपुर-जयसमंद मार्ग पर सोमवार सुबह पलूणा के समीप विकट मोड पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बोलेरो यहां से गुजर रही जयसमंद जल परियोजना की पाइपलाइन पर जा टीकी। हादसे में दो जने घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया।