scriptगायक अर्जुन कानूनगो से बातचीत : बरकरार रहनी चाहिए सिंगर की ऑरिजिनिलिटी और ऑथेंटिसिटी : अर्जुन | Actor Arjun Kanungo, classical music | Patrika News

गायक अर्जुन कानूनगो से बातचीत : बरकरार रहनी चाहिए सिंगर की ऑरिजिनिलिटी और ऑथेंटिसिटी : अर्जुन

locationउदयपुरPublished: Dec 15, 2019 07:06:18 pm

Submitted by:

Krishna

उदयपुर ‘नए गानों का रीमिक्स हो तो उसे मैं बुरा नहीं मानता लेकिन पुराने गानों के इतने रीमिक्स बन चुके हैं कि ये एक ट्रेंड सा बन गया है। जबकि इतने रीमिक्स नहीं बनने चाहिए। आेरिजिनल म्यूजिक कम बन रहा है। मैं कई गानों के रीमिक्स को मना कर चुका हूं।

गायक अर्जुन कानूनगो से बातचीत : बरकरार रहनी चाहिए सिंगर की ऑरिजिनिलिटी और ऑथेंटिसिटी : अर्जुन

गायक अर्जुन कानूनगो से बातचीत : बरकरार रहनी चाहिए सिंगर की ऑरिजिनिलिटी और ऑथेंटिसिटी : अर्जुन

मधुलिका सिंह/उदयपुर ‘नए गानों का रीमिक्स हो तो उसे मैं बुरा नहीं मानता लेकिन पुराने गानों के इतने रीमिक्स बन चुके हैं कि ये एक ट्रेंड सा बन गया है। जबकि इतने रीमिक्स नहीं बनने चाहिए। आेरिजिनल म्यूजिक कम बन रहा है। मैं कई गानों के रीमिक्स को मना कर चुका हूं। सिंगर की ऑरिजिनिलिटी और ऑथेंटिसिटी बरकरार रहनी चहिए।’ ये कहना है सिंगर, कंपोजर और एक्टर अर्जुन कानूनगो का, जो लेकसिटी आए और पत्रिका से विशेष बातचीत की। शास्त्रीय संगीत का ज्ञान रखने वाले अर्जुन को साल 2013 में आई सैफ अली खान की फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ के गाने ‘खून चूस ले’ से पहचान मिली। इसके अलावा अर्जुन के म्यूजिक वीडियो ‘बाकी बातें पीने के बाद’, ‘ होना चाइदा’ और ‘आया न तू’ आदि से भी युवाओं में पॉपुलर हो चुके हैं।

म्यूजिक की पैकेजिंग भी जरूरी


अर्जुन ने बताया कि जब वे 17 साल के थे तब रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोला और आशा भोंसले के बैंड से मिलना हुआ। आशा भोंसले को उनकी आवाज अच्छी लगी और उन्हें अपने बैंड का हिस्सा बनाया। उनके साथ काफी शोज किए। क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग भी ली। इसके बाद बॉलीवुड प्लेबैक करने लगे। पहला गाना २०१३ में आया। उन्होंने कहा कि आजकल म्यूजिक के लिए क्लासिकल बेस होना और म्यूजिक का नॉलेज ही काफी नहीं है, आप यंग जनरेशन को कैसे पैकेज में म्यूजिक दे रहे हैं, क्या पसंद किया जा रहा है, कैसे किस्म के लिरिक्स बन रहे हैं ये सब भी ध्यान रखना आवश्यक है।

एक्टिंग में भी दिखाएंगे दम


नए साल में अर्जुन की एक्टिंग के जलवे भी देखने को मिलेंगे। अर्जुन ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जो अगले साल जून-जुलाई तक रिलीज होगी। इसके अलावा वे कई सारे कंपोजर्स के साथ काम कर रहे हैं और म्यूजिक बना रहे हैं। फिलहाल काफी सारे शोज चल रहे हैं और फरवरी-मार्च तक अभी शोज चलेंगे।

मिले हैं यह अवॉर्ड


अर्जुन कानूनगो को डिजिटल अवाड्र्स में मोस्ट वर्सटाइल गायक का पुरस्कार मिल चुका है। इससे पहले, अर्जुन को जीआईएमए 2015 में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अवार्ड भी मिल चुका है और 2016 में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ 100 मोस्ट डिजायरेबल मेन की लिस्ट में जगह दी गई थी। हाल ही आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी अपनी आवाज का जादू चलाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो