उदयपुर

Agnipath Scheme वापस लेने की मांग, सड़क पर कांग्रेस

Agnipath Scheme कांग्रेस ने किया विरोध और कलक्टरी पर प्रदर्शन

उदयपुरJun 27, 2022 / 02:30 pm

Mukesh Hingar

Agnipath Scheme

सेना भर्ती में केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ स्कीम Agnipath Scheme के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में हल्ला बोल कर रही है। प्रदेश कांग्रेस सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ स्कीम के विरोध में धरने प्रदर्शन के तहत उदयपुर शहर विधानसभा में भी कलक्टरी के बाहर कांग्रेस ने धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस जनों ने अपना विरोध जताया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा गिरिजा व्यास, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा व पूर्व विधायक सज्जन कटारा आदि के साथ कांग्रेसजनों ने कलक्टरी पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी खिलाफ तख्तियों के जरिए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस की अग्रिम संगठन एनएसयूआई,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बड़ी बात यह भी है कि विरोध प्रदर्शनों की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक भी लगाए गए।
तख्तियों पर कांग्रेस नेताओं ने इडी हो या अग्निपथ हर अन्याय के लिए हम लड़ेंगे, अग्निपथ नहीं ये अत्याचार है, अग्निपथ योजना वापस लो जैसे नारे लिए थे। कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना को बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को बेरोजगारों के ऊपर थोपकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसके चलते देश का युवा आक्रोशित है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता जगदीशराज श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा,विवेक कटारा, ख्याीलाल सुहालका, सीमा पंचोली, वीरेन्द्र वैष्णव, फिरोज अहमद शेख, विष्णु पटेल, अरमान जैन, राजकुमार श्रीमाली, विनोद जैन, विकास कच्छारा, गोपाल नागर आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.