scriptउप चुनाव : कांग्रेस में जोशी, रघु, गिरिजा तो भाजपा में कटारिया-सीपी का रहेगा दखल | ajasthan-assembly-by-election-2021-bjp-and-congress-udiapur mewar | Patrika News

उप चुनाव : कांग्रेस में जोशी, रघु, गिरिजा तो भाजपा में कटारिया-सीपी का रहेगा दखल

locationउदयपुरPublished: Jan 29, 2021 12:54:17 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

कांग्रेस-भाजपा का वल्लभनगर व राजसमंद उप चुनाव पर फोकस

उदयपुर/जयपुर. नगरीय निकाय चुनाव होने के साथ ही प्रदेश की चारों विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव पर कांग्रेस-भाजपा ने ध्यान लगा दिया है। रणनीति के तहत शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा मेवाड़ के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं तो इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया भी यहां की पूरी स्थिति को देख-समझकर गए है।
उप चुनाव वाली चार विधानसभा सीटों में से 3 मेवाड़ में हैं। मेवाड़ में कांग्रेस में दिग्गज नेता विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा व पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास तो भाजपा में विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का वजूद मुख्य रूप से माना जाता है। कांग्रेस ऐसे में इन नेताओं के हवाले चुनावी व्यूहरचना सौंप सकती है।
कांग्रेस से यहां के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी अभी भींडर आकर गए और वहां नगर पालिका चुनाव के लिए भी प्रचार किया और साथ के साथ उप चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों को अंदर ही अंदर तैयार रहने का जोश भरा। निकाय चुनाव के टिकट वितरण व प्रचार की रणनीति को लेकर भी सी.पी.जोशी राजसमंद जिले में काफी सक्रिय रहे हैं।
भाजपा में कटारिया के साथ ही चित्तौडगढ़़ के सांसद सीपी जोशी की टीम मिलकर काम करेगी, वल्लभनगर सीपी के संसदीय क्षेत्र में आता है। पिछले दिनों जब प्रदेश अध्यक्ष पूनिया जब भींडर शक्तावत के घर संवेदना जताने आए तब ही कीर की चौकी से भटेवर तक भाजपा ने उप चुनाव जैसा जोश ही उनके स्वागत में दिखाया था।
प्रदेश कांग्रेस वैसे तो उप चुनाव को लेकर कुछ दिनों से रणनीति बना रही थी। लेकिन 20 जिलों के 90 नगरीय निकायों में चुनाव के चलते चुनावी दौरे नहीं किए जा रहे थे। गुरुवार को चुनाव होने के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष दो दिवसीय मेवाड़ दौरे पर जा रहे हैं। वे मेवाड़ की उप चुनाव वाली तीनों सीटों वाले क्षेत्र में जाएंगे। भाजपा की ओर से कटारिया, सांसद सीपी, देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, राजसमंद में सांसद दीयाकुमारी उप चुनाव को लेकर पूरी कसरत में जुटी है।
डोटासरा वल्लभनगर के भींडर के अलावा राजसमंद के नाथद्वारा में संवाद कार्यक्रम रखा गया है। वे भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी जाएंगे। डोटासरा कांग्रेस के लोगों से चर्चा कर जमीनी फीडबैक लेंगे। इसी प्रकार चूरू की सुजानगढ़ सीट को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो